सोमवार, 26 अक्टूबर 2015

सीबीआई बनाम व्यापमं रू सिंहावलोकन

सीबीआई बनाम व्यापमं रू सिंहावलोकन
व्यावसायिक परीक्षा मंडल की स्थिति आज के समय पर ष्न घर की ना घाटष् के जैसे हो चुकी है। मण्प्रण् सरकार की स्थिति को नीचे गिराने के लिये यह आज के समय पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला अस्त्र बन गया है जिसके चलते विपक्ष भी इस जालसाजी के अंदर अपने राजनैतिक कैरियर की राह खोजने में लगा हुआ है। व्यापमं घोटाले से हुई मौतों ने भाजपा की सरकार की मुश्किलें सातवें आसमान में पहुँचा दी है। सन १९९८ से शुरु हुई इसकी नींव की पोल जब खुली तो २००० में पहली एफ आई आर दाखिल की गई। तब से लेकर आज तक ५५ से अधिक एफ़ण्आईण्आरण् दर्ज की जा चुकी है। ४०० से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य को अंधे कुएँ में ढकेला जा चुका है। मौतों का आंकडा ५० से ऊपर पहुँचने के लिये तैयार बैठा है। इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री जी का २००९ में कमेटी के द्वारा इसकी जाँच करवानाए उसके बाद २०११ में इस काम को एसण्टीण्फ को सौंपने की औपचारिकता निभानाए इतनी मौंतों के बाद भी उनकी पार्टी द्वारा मौतों को मात्र आसंका जताकर मुकर जाना अमूमन सही नहीं है। हल्के से इन घटनाओं को लेकर उसमें मौन धारण कर लेना कोई आज का खेल नहीं है। इसके पूर्व भी सदन में सूचना के अधिकार के अंतर्गत पूँछे गए सवालों पर मुख्य मंत्री जी ने अलग अलग समय पर विरोधाभाषी बयान देकर इस मामले को सही दिशा से घुमाने का प्रयास किया। जिसमें जनवरी २००९ में उन्होने यह कहा कि फेक परीक्षार्थियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। ३१ मार्च २०११ में उन्होने यह कहा कि गलत ढंग से एडमीसन लिये डाक्टर्स के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है उनको चिन्हित किया जा चुका है। २३ मार्च २०१२ को उन्होने सदन में कहा कि गुनहगारों को फारेंसिक लैब में टॆस्ट के लिये भेजा जा चुका है। अभी तक कोई भी रिपोर्ट नहीं आई है। जबकी प्रारंभिक रिपोर्ट उस वक्त तक आ चुकी थी। इसके साथ राज्यपाल रामनरेश यादवएलक्षमी कांत शर्माए राज्य मंत्री कुलस्ते जी का मेडिकल कालेजों में अनुचित दबाव भी यह बताता है कि इस घोटाले में व्यापमं के साथ.साथ भाजपा का अधिक्तम मंत्रिम्ंडल भी सहभागिता दर्ज करवा रहा है। जिससे गठित कमेटी और एसटीफ किसी सफलतम नतीजे में पहुँचने में असफल रही है। अब जब मजबूरनवश मुख्यमंत्री को सीबीआई जाँच की अनुशंसा करनी पडी है तब भी हाई कोर्ट की हिम्म्त नहीं थी कि वो इस बारे में सीबीआई को निर्देश दे सके। इस वजह से सुप्रीम कोर्ट को इसमें सीधे सीधे दखल देना पडा।
हमें यह जान लेना चाहिये कि १९४१ में गठित हुई सोशल पोलिस इस्टैबलिसमेंट के सिपाही ही आज सीबीआई के जवान माने जाते है। सीबीआई १ अप्रैल १९६३ के गढन के बाद कुछ सालों तक तो निष्पक्ष रूप से काम करती रही क्योंकि पहले यह स्वतंत्र रूप से काम कर रही थी। परन्तु आज के पर राजनीति इसकी ड्राइविंग सीट पर बैठी हुई है। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने के साथ.साथ इसे प्रधानमंत्रीएविपक्ष के मुख्य सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी मानना पडता है। जब तक इसे सेंट्र्ल विजिलेंस कमीशन सपोर्ट और डायरेक्ट करती थी तब तक यह कुछ हद तक सही राह में थी परन्तु आज तो इसमें कई और राजनैतिक समीकरण आकर जुड गये है। इसके टुकडे करके स्टेट पुलिस में सीआईडी की ब्रांच खोल दी गई। और राजनैतिक दबाव जिला पुलिस से सीआईडी और सीआईडी से सीबीआई पर स्थानांतरित हो गया। इसके चलते सीबीआई के जोगिंदर सिंह और बीआर लाल भी कुछ गोलमाल के चलते सीबीआई के लिये ब्लैक स्पाट साबित हुये। इतना ही नहीं सीबीआई के कई केस और उसमें सीबीआई की भूमिका को भी संदेह की श्रेणी में शामिल कर दिया गया। जिसमें इसरो स्पाई रिंग स्कैमए हवाला स्कैमएनिठारी हत्याकांडए सोहराबुद्दीन केसएभोपाल गैस कांडए२.जी घोटालाएप्रियदर्शिनी मट्टो मर्डर केश और कोलमाइन्स राइट्स एलाटमेंट केस में सीबीआई को वो सफलता नहीं मिली जो कभी  पहले इसके खाते में दर्ज थी।
अब देखना यह कि जुलाई अंतिम सप्ताह तक क्या सीबीआई कोर्ट को सही और सत्यापित रिपोर्ट सौंप सकती है। यह तो तय है कि मध्य प्रदेश में सीबीआई के लिये राह इतनी सरल नहीं है जितनी कि पहले के कई केस में रही है।यहाँ पर सरकार के कई मंत्री जाँच के घेरे में पहले से है।कई मंत्री जेल के अंदर इसी घोटाले की वजह से कैद हो चुके है।राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक जहाँ संदेहास्पद स्थिति के अंतर्गत आरहा हो वहाँ पर सही फैसला आना गरम तपते रेगिस्तान में किसी प्यासे द्वारा पीने के पानी की तलाश की तरह ही है। सबसे बडी बात यह है कि एसटीफ की जाँच के दौरान ही यदि आधा सैकडा मौतें हुई हैं तो सीबीआई जाँच के चलते क्या गारंटी है कि कोई अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति मौत के मुँह में नहीं समा जायेगा।सीबीआई के लिये यह केस शेर के मुँह से उसका शिकार निकालने की तरह है। यदि सीबीआई इस केस को हल करने में सफल होती है और आरोपियों और जुडे राजनैतिक व्यक्तियों को सजा मिलती है तो मृतकों और धोखा खाये विद्यार्थियों के प्रति न्याय होगा। अन्यथा सीबीआई की असफलता की लिस्ट में एक नाम और जुड जायेगा। यह तो तय है कि आने वाले समय मे भाजपा सरकार के लिये यह व्यापम गले की हड्डी शाबित होगी । और आने वाले चुनाओं में इसका असर भी दिख सकता है। अब सरकार के पक्ष की बात यही है कि वो सीबीआई की मदद करके इस गुत्थी को तुरंत सुलझाये और अपनी साख जनता के बीच और मजबूत करे।सीबीआई को सेंट्रल विजिलेंस कमीशन सपोर्ट करे और सही ढंग से बिना किसी राजनैतिक दबाव में काम करने दे ताकि वो अपनी शाख को मध्य प्रदेश में और ज्यादा दृढ कर सके।



अब जाति पूछिये साधु की

अब जाति पूछिये साधु की
भाजपा सरकार ने कुछ दिनों पूर्व यह घोषणा की कि वो कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जातीय जनगणना के आंकडे अगले साल तक प्रकाशित करेगी। आंकडों का विश्लेषण करने का समय भी उन्हें मिल जायेगा और साथ में आंकडॊं का पुष्टीकरण भी हो जायेगा। अचानक भाजपा का जातीय जनगणना को प्रकाशित करने का निर्णय गले से नहीं उतर पा रहा है। उसका बार बार खुद को राष्ट्रवादी पार्टी घोषित करने के बाद अचानक जातिवादी निर्णय लेना और उस पर इतना जल्दी अमल करना किसी राजनैतिक लाभ के चलते ज्यादा तीव्र नजर आरहा है।कांग्रेस ने जब इस जनगणना को सन २०१० में बंद कर दिया था तब उसको यह अहसास हो गया था कि इससे जातिवाद फैलने का डर है और यह उसके लिये नुकसानदेह हो सकता है। डाँ हट्टन कमेंटी में यह बात स्पष्ट की गई कि हर जनगणना के समय जाति परिवर्तन होना है इनकी कैटेगरी बदल दी जाती है और आज के समय पर भारत में जातियों का आंकडा ४५ लाख के ऊपर पहुँच चुका है।शुरुआत में कांग्रेस का यह सोचना था कि जातिगत आंकडे मिलजाने से गरीबी और अमीरी के बीच के आंकडों की खाईं को खत्म किया जा सकता है। परन्तु देर से ही सही उनकी आंख खुली और उस पर विराम लगाया गया। हम सब को ज्ञात है कि बिहार चुनाव इस समय भारत के सिर पर हैं और इस राज्य में जातिवाद का प्रभाव सबसे अधिक है।यदि भाजपा इस घोषणा के साथ बिहार चुनाव की बहती नदी में हाथ धोना चाहती है तो यह उसका तात्कालिक लाभ ही होगा। दीर्घकालिक हानि उसको बाद में भोगना पडेगा।इस घोषणा में अमल होने के बाद तो अब जनगणना वाले साधु की भी जाति पूँछने में लग जायेंगें क्योंकि उनका मकसद जातिगत लोगों की संख्या प्राप्त करना होगा।
इस प्रकार की आग का यदि हम इतिहास जाते हो इतिहास के झरोंखे से यह नजर आता है कि १८५७ में बनी हंटर रिपोर्ट के चलते बंगाल विभाजन की नींव पडी और उसको विभाजन का दंश झेलना पडा। १९४७ में भारत पाक विभाजन के लिये भी जातिगत संघर्ष और क्षेत्रवाद हाबी रहा। इस सब को बर्दास्त न करपाने के कारण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस प्रकार की जनगणना का विरोध करके ११ जनवरी १९३१ को जनगणना बहिष्कार दिवस के रूप में गांधीवादी समर्थकों को मनाने के लिये प्रेरित किया। इस तरह के ऐतिहासिक तथ्यों के बावजूद यदि भाजपा अपने तात्कालिक लाभ के लिये जातीय जनगणना का प्रक्षेपास्त्र छोडने का विचार कर रही है तो वह सरासर गलत और स्वार्थवश है।हम सबको पता है कि जाति नाम का दंश हमारी पीठ में हमारे पुरखों के द्वारा पत्थर से कुरेद दी गई है। हम चाहकर भी इसे खत्म नहीं कर सकते है। जिस भी व्यक्ति ने इसके विरोध में जाकर निर्णय लिया वो पूरी तरह से समाज से पृथक करा दिया गया। अब सोचिये यदि सरकार ही इस तरह के निर्णय को समर्थन देगी तो देश का क्या हाल होगा। प्रख्यात समाजवादी डाण्राममनोहर लोहिया ने जात तोडो का नारा लगाते हुये अपने समाजवाद को इसके लिये झोंक दिया उनकी मृत्यु के उपरांत उन्ही के अनुयायी जातिवाद के धन्नासेठ बनकर राजनैतिक लाभ के लिये अन्य पार्टियों में आ गये। जातिगत आरक्षण वह भीख है जिसे हर आरक्षित वर्ग हंसते हंसते लाभ लेने के लिये रेवडी बांटने वाले की कतार में लग जाता है भले ही वह चाहे अमीर हो या गरीब। हर स्थान में जाति की बात की जाये तोए कोस.कोस में पानी की तरह जैसे भाषा और बोली बदलती है वैसे ही जाति भी सवर्ण और अवर्ण में बदल दी जाती है। एक ही जाति एक स्थान में आरक्षित वर्ग का लाभ लेती है और दूसरे स्थान में अनारक्षित होने का दंश झेलती है। सर्वोच्च न्यायालय ने जिस वर्ग को जातियों का मलाई दार परतें कह कर संबोधित कियाएजो हर जाति के भुजबली होते है वो इस प्रकार की जनगणना का लाभ जरूर ले रहें होंगें । और यह उन लोगों का समूह है जो कि जाति का बहाना बनाकर बार बार जातीय जनगणना का राग अलापते नजर आते हैं।यदि हमें गरीबी मिटानी है तो हमें जनगणना से गरीबों के आंकडे इकट्टे करने होंगें।जिससे सभी वर्गों के गरीब आ जायेंगें। और इस प्रकार हम उन लोगों को अलग करने में भी सफल हो जायेंगें जो जातिगत नेतागिरी करने के लिये लालायित होते है। यदि सरकार का इस जनगणना के प्रति यह उद्देश्य है कि इससे जातिगत गरीबी को खत्म कर सकेंगें तो उनके लिये कई सवाल मन में आते हैं। जिसका निराकरण शायद इस फैसले से नहीं मिलता है।
जातिगत जनगणना से व्यक्तिगत पहचान कैसे सुरक्षित रहेगीघ् जातीय आंकडों से गरीबी को कैसे मिटाया जा सकता हैघ् जातीय आंकडों का समाज में शिक्षा पर क्या प्रभाव पडेगाघ् जातीय आंकडों से उत्पन्न सामाजिक विद्वेष को कैसे रोका जा सकता हैघ् जातिवादी जहर राजनीति को अल्पकालिक सफलता तक पहुँचा सकता है। परन्तु समाज और नागरिक को यह शनै शनै खोखला कर रहा है अब जरूरी है कि राष्ट्रवाद को जातिवाद में परिवर्तित करने से बचाने का प्रयास किया जाये।तभी देश की स्थिति कुछ सुधर सकेगी। हमें देश में शिक्षा और आर्थिक सुधार की ओर अग्रसर होने के लिये सोचना पडेगा ना कि जातीय और क्षेत्रीय विभाजन की रेखा खींचने के बारे में अल्पकालिक निर्णय लेने के लिये सोचना चाहिये।
अनिल अयानएसतना

यहाँ हर खंड पाखंड

यहाँ हर खंड पाखंड
यह हमारे देश की विशंगति है कि हिन्दू भक्तों की आस्था के साथ हमेशा ही धार्मिक पाखंड हुआ है और उनकी आस्था तार तार हुई है।क्योंकि आज के समय में धर्म कर्म सिर्फ बाजार का रूप ले चुका है। हर जगह दिखावा का युग है। पहले के समय में बाबा,पीर,फकीर और अन्य प्रकार के साधू संत अपने तप के दम पर लोगों को आकर्षित करते थे।आज के समय में भक्त जन अपनी आस्था के अनुरूप जब गुरुओं का चुनाव करते हैं तो वो उनका ऐश्वर्य,वैभव और उनकी मोहक छद्म छवि को मन में रखकर चुनाव की प्रक्रिया को अंजाम देते हैं।जितना विवाद आज राधे माँ पर हो रहा है उतना ही विवाद कुछ दिनों पूर्व आशाराम बापू को उनके भक्तों के द्वारा जेल में मिलने के लिये भी हुआ था।हमारा देश अंधभक्ति का देश बनता जा रहा है। राधे माँ के आधुनिकीकरण पर इतना हल्ला आखिरकार मचा क्यों हुआ है।क्यों यह जमीन फटी जा रही है और आसमान टूट रहा है। राधे माँ का रूप धारण कर नख- सिख, सज-धज कर वो महिला सरे आम लोगों को बेवकूफ ही बनाये जा रही है। तो भी लोग उसका पक्ष लेकर उसका समर्थन कर रहे हैं। जब कुछ साल पहले उसके ष्आई लव यू भक्तोंष्  की क्लिपिंग टीवी में दिखाई गई थी और विवाद हुआ था तब लोगों ने कोई खास कार्यवाही नहीं की थी।उस समय का समर्थन ही आज की इस विडंबना की जड बनी है।
समय गुजरने के साथ साथ जब तथाकथित धर्मगुरु और अहं ब्रह्मास्मि का भाव रखने वाली राधे माँ विवादों में फंसती चली गई तब मीडिया और अन्य लोग उन पर हाबी होते गये।हमे यह नहीं भूलना चाहिये कि भारत धर्म बाहुल्य देश है और इस देश मे सनातन धर्म मानने वाले हर उस तपस्वी का सम्मान हुआ है जो उस योग्य है।यहाँ पर इस परिपाटी को चलाने के लिये मठों का निर्माण किया गया है वहाँ शंकराचार्य नियुक्त किये गये हैं। उनके अपने धार्मिक नियम कायदों के अनुसार धर्मगुरुओं की पढाई होती है और उनका संस्कार होता है तब जाकर कोई अपना शिष्य बना सकता है और दीक्षा दे सकता है या ले सकता है। परन्तु विगत कई वर्षों से स्वघोषित महामंडलेश्वर और धर्मगुरु और तथाकथित गुरु मातायें, देवियाँ और साध्वियाँ सामान्य जनता को धर्म पर आस्था के नाम पर अच्छा खासा व्यवसाय चला रहे हैं। भक्तों की आस्था के साथ आधुनिक उपकरणों के माध्यम से भी आधुनिकीकरण हुआ है। और मीडिया के कई चैनल्स इसी धार्मिक बाजार की टीआरपी से अपने कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर रहे हैं।कई अच्छे नामी गिरामी चैनल्स में इस प्रकार के भक्तिमय आयोजनों को बडे बडे धनाड्य लोगों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के रूप में रिपीट टेलीकास्ट किया जाता है।यह सब भी कहीं ना कहीं कारण है जनता के भ्रमित होने ले पीछे।आज के समय में जनता उन युवा गुरुओं और साध्वियों को अधिक सुनना पसंद करती है जो वास्तविक विषय के अलावा उनका मनोरंजन करने का भी काम करते हैं। युवा और आकर्षक रूप रंग वाले और रूप धारण कर नख- सिख तक सज-धज कर मंच से मनमोहक भाव भंगिमाओं के द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले साधू-साध्वियों को लोग अपना गुरु मान बैठते है और अंततः भक्तों का शोषण भी इसी तरह के धार्मिक व्यापारी करते हैं।राधे माँ भी इसी तरह की स्वनामधन्य व्यापारी महिला है।
आज की समस्या उसका आधुनिकीकरण युक्त रूप नहीं बल्कि उसके द्वारा भरा जाने वाला वह स्वांग है जिस पर मोहित होकर लोग उसे गोद में उठाने और धन लुटाने के लिये पागल हुये जा रहे हैं।यदि ऐसा होता रहेगा और हम अपनी आस्था को अंध भक्ति में परिवर्तित होने से नहीं रोकेंगे तो आने वाले समय में एक नहीं कई राधे माँ आयेंगी और मूर्ख अंधविश्वासी भक्त उनके जयकारे लगाकर उनके चरणों की धूलि बनने के लिये खुद को प्रस्तुत कर देगें।हम जरा गिरेबान में झाँककर देखें कि ये आम लोग अपने मीठे बात करने के अंदाज से और टीवी चैनल्स की लाइट्स के सामने सरे आम लाग लपेट कर हम सबको बरगलाते हैं और हर प्रकार के धतकरम करवाते हैं और हम सब इन लोगों को भगवान से साथ स्थान देकर  माँ,बापू,दीदी और आस्था के अन्य रिस्ते बना लेते हैं। हम यह क्यों नहीं समझते कि ये आस्था के नाम पर अपना व्यापार चला रहे हैं। लोग इस प्रकार का व्यापार करने में छिपते छिपाते हैं परन्तु इस तरह के बहरूपिये अपना चोला परिवर्तित करके डंके की चोंट पर आप सब से मंजीरे और ढोलक बजवाते हैं, और खुद उस पर धार्मिक व्यावसायिकता का नृत्य करते हर जगह नजर आते हैं। इस समाज में जब तक अंधभक्ति आस्था की प्रतिरूपात्मकता बंद नहीं होगी तब तक ये लोग जनता और समाज को सरे आम पाखंड की आग में झोंक कर, स्वयं आनंदमय जीवन जीते हुये धरती में स्वर्ग का सुख भोगते रहेंगें।आज पाखंड को खंड खंड करने की आवश्यकता है।
अनिल अयान, सतना

वैचारिक स्वतंत्रता की वर्षगांठ

वैचारिक स्वतंत्रता की वर्षगांठ
आजाद भारत के ६८वी वर्षगांठ हम मना रहे हैं। वर्तमान देश की वास्तविक स्थिति हम सब से छिपी नहीं है।आजकल समय सापेक्ष जिस स्वतंत्रता की सबसे ज्यादा विध्वंसक स्थिति बनी हुई है, वह वैचारिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। समाज में हर वर्ग में इसके मायने बदले हुये नजर आ रहे हैं। हर क्षेत्र में विचारों के आदान प्रदान और इसकी स्वच्छंदतावादी नीति असफल नजर आरही है। किसी वर्ग के लिये यह स्वतंत्रता वरदान शाबित हो रही है किसी के लिये यह अभिशाप के रूप में सामने आ रही है। इसकी वजह यह है कि उच्च और प्रतिस्पर्धी वर्ग अपने विचारों को व्यक्त करते समय अपना आप खोते नजर आते हैं। बाजारवाद और राजनैतिक लाभ इसका प्रमुख कारण है। विगत दिनों हमारा देश जिन परिस्थितियों से गुजरा वह जितना चिंता का विषय रहा उससे कहीं ज्यादा चिंता का विषय यह रहा कि तथाकथित राजनैतिक,सामाजिक,और धार्मिक सत्ताधीन लोग अपने विचारों को लोगों तक पहुँचाने या मीडिया के सामने प्रस्तुत करने से पहले यह भूल गये कि वो किस बात का समर्थन कर रहे हैं और इसका भारत की वर्तमान यथास्थिति पर क्या प्रभाव पडेगा। आज के समय पर विचारों को जनता के सामने लाने से पहले लोगों के द्वारा सोचने की प्रवृति छोडी जा चुकी है।
वैचारिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सबसे ज्यादा बेडा गर्त राजनीति में हुई है। कुर्सी पा जाने का दंभ और ना पाने का क्षोभ राजनैतिक व्यक्तित्व की मिट्टी पलीत कर देता है। राजनैतिक फायदे के लिये ये लोग देश के विरोध में कुछ भी बोल देते हैं।भाषागत जूतम पैजार देखने को अधिक मिलती है।विगत दिनों याकूब मेमन की फाँसी हो या व्यापम घोटाले। संसद में सांसदों का निष्कासन हो या बिहार चुनावों की गर्मागर्मी। राधे माँ जैसे तथाकथित महाम्ंडलेश्वर विवाद हो या फिल्म इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष का विवाद सभी में वैचारिक अभिव्यक्ति की आजादी दुरुपयोग दिखा है। जहाँ पर वैचारिक आजादी का सही असर दिखना चाहिये वहाँ विलुप्त नजर आरही है। हमारे देश के पास आंतरिक कलह की चर्चा अधिक फैल रही है। मीडिया द्वारा परोसे जा रहे समसामायिक विमर्श भी सिर्फ बहसबाजी का रूप लेकर दम टोड देते हैं। सार्थक और स्वस्थ विमर्श और चर्चा का युग जा चुका है। आज के समय में वैचारिक आजादी के मायने विचारों की लीपापोती और विचारों के माध्यम से निकले शब्दों को आक्रामक बनाकर प्रहार करने की राजनीति की जा रही है।आज हम स्वतंत्रता की ६८वीं वर्षगाँठ मनाने जा रहे है और यह भी जानते है कि आज के समय में कितना जरूरी हो गया है यह समझना कि आजादी के मायने क्या है। जिस तरह के संघर्ष के चलते अंग्रेज भारत छॊड कर गये और भारत को उस समय क्या खोकर यह कीमती आजादी मिली। आज  ६७ वर्ष के ऊपर हो गया है स्वतंत्र भारत जो अपने विकसित होने की राह सुनिश्चित करने की उहापोह में संघर्ष कर रहा है। वैज्ञानिकता, व्यावसायिकता, वैश्वीकरण के नये आयाम गढ रहा है। आज के समय समाज, राज्य, राष्ट्र और अन्य विदेशी मुद्दे ऐसे है कि आज के समय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान में पानी फिरता नजर आ रहा है।ऐसा महसूस होता है कि पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे और आज अपने राजनेताओं के गुलाम हो गये हैं, और दूसरी तरफ आतंकवाद, और आंतरिक सुरक्षा के लगातार बढते मुद्दे भी कहीं ना कहीं भारत को घुन के समान खत्म करने में लगे हुये है. आज जो भी राज्य और केंद्र की कुर्सी में बैठ रहा है वह सब अपने राजनैतिक समीकरण बनाने में लगे हुये है।आज के समय में भारत का संविधान भी सुरक्षित नहीं है।इसके साथ साथ भी खिलवाड करने, बलात्कार करने से राजनेता बाज नहीं आ रहे है,आज के समय में भाषागत मुद्दे, क्षेत्र के मुद्दे ,जाति धर्म के मुद्दे इस तरह छाये हुये है कि उसके सामने देश को प्रगति और विकास के विचार विमर्श करने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है। आज के समय मे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इस सब मुद्दों पर अपने प्रभावी होने का स्वांग भर रही हैं। संसद में सरकार और विपक्ष के बीच होने वाले संवाद इस बात की शत प्रतिशत पुष्टि करते हैं।आज सिर्फ भारत को भौतिक रूप से आजादी मिल गयी है परन्तु सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक,आजादी के सामने भारत आज भी पाश्चात देशों के पीछे घिघिया रहा है। 
आजादी के बाद आज के समय मे एक सर्वहारा वर्ग से पूँछे की बाबा तुम्हे आजादी के पहले और बाद में क्या अंतर दिखाई पडता है, तो चाहे किसान हो, मजदूर हो, बुजुर्ग हो, या कामगार हो वो सब यही कहेंगें कि पहले जमींनदारों, साहूकारों से, बिचैलियों से कर्जा लेकर अपना जीवनयापन करते थे, आज सरकार घर आकर जबरन कर्जा दे जाती है और फिर उम्रभर इस कर्ज की ब्याज तले हमारी स्वतंत्रता कुचली जाती है।आज के समय बौद्धिक आजादी के नाम पर लोग अन्य जातियों धर्मों को गाली देने में अपनी शान समझते है।आज लोकतंत्र में तंत्रलोक मिलता नजर आरहा है।पूरा देश अपनी आजादी के गुमान और गुरूर में इतना मादक होगया है कि उसे ना अपने अतीत के संघर्ष की फिक्र है और ना इस बात का भान है कि भविष्य में भी कोई उसे फिर किसी तरीके से अपना उपनिवेश बना सकता और वो कुछ भी नहीं कर सकता है। आज के समय में भारत के  तथाकथित पडोसी ही दुश्मन बने हुये है, और तब पर भी भारत उनसे भाई चारे की बाँह फैलाये गले लगाने के लिये आतुर नजर आता है। इतने वर्ष होने के बाद भारत आज भी वैचारिक रूप से गुलाम है। बस गुलाम बनाने वाले अपना नकाब बदल लेते है। आने वाले यह प्रयास किया जाये कि नजर लग चुकी आजादी को अपने प्रयासों के द्वारा अपने स्तर सार्वभौमिक बनाया जाए।हम सब भारत के नागरिक है वैचारिक स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति को देश के विकास में लगायें। देश के विकास को खुद का विकास मान कर हर कार्य करें तो देश निश्चित ही स्वमेव विकास करेगा। 
अनिल अयान,सतना

शौर्यांजलि का सबक जो आज भी मौजूँ है

शौर्यांजलि का सबक जो आज भी मौजूँ है
१९६५ के भारत और पाकिस्तान के बीच हुये युद्ध मे हासिल हुई जीत के ५० वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना २३ सितंबर तक शौर्यांजलि पर्व पूरे एक महीने मनायेगी। यह सिर्फ जीत का जश्न ही सिर्फ नहीं होगा बल्कि भारत के शौर्य और पराक्रम का जश्न होगा।विगत २३ सितंबर १९६५ में ही सीजफायर हुआ था। विगत दिनों तीनों सेनाओं ने इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति पर सलामी दी और राष्ट्रपति ने इस दौरान उस युद्ध में शामिल जवानों से मुलाकात भी की और उनके परिजनों से उनके हाल चाल लिये। यह वो युद्ध था जब भारत और पाक के बीच सीधा और उस समय के आधुनिक शस्त्रों के साथ युद्ध हुआ था यह जीत और शौर्यांजलि सिर्फ मेजर रंजीत सिंह दयाल के नेतृत्व से मिली हाजीपीर की जीत मात्र नहीं थी बल्कि यह जीत इस बात का सूचक भी थी की यदि भारत की सेना को स्वंत्रतता दे दीजाये तो पूरा पाकिस्तान भी भारत के कब्जे में आ सकता है।उस वक्त हमारी सेना को १० प्रतिशत और पाकिस्तानी सेना को १७-२० प्रतिशत तक हानि हुई थी। उस वक्त के तत्कालिक प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी का ऐतिहासिक कदम कभी कभी भारत और पाकिस्तान के बीच आश्चर्यजनक स्थिति पैदा कर देता है। जो आज भी बनी हुई है।
हम इस बात को भी नहीं नकार सकते कि यह युद्ध पाकिस्तान की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह ही कर दिया था । इसी युद्ध का परिणाम था कि पाकिस्तान के कब्जे में आये सिंध के कई इलाके बाद में भारत को नहीं लौटाये गये।ताशकंद समझौता और १९७१ का भारत पाक युद्ध भी इसी युद्ध के बाद टकरावपूर्ण स्थिति के जनक बने। यह जश्न भारत सरकार और सेना भले ही एक महीने मनाये परन्तु यह चिंतन भी करना चाहिये कि पाकिस्तान की राजनैतिक और मनोस्थिति ५० के दशक में क्या थी और आज के दशक में क्या है। क्या पाकिस्तान ने अपने रवैये को भारत के पक्ष में एक रत्ती भर भी झुकाया है? नहीं पाक ने अपने इरादे मजबूत किये हैं उस वक्त अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-८६ सैबर विमान दिये थे जिसके दम पर वह पाकिस्तान भारत के इलाके में कब्जा किया और आज भी वो पाकिस्तान की गुपचुप तरीके से मदद कर रहा है। पहले भी अयूब खान को यह यकीन था कि यदि पाकिस्तान सेना भारत भेज दे तो जम्मू काश्मीर के लोग भारत का विद्रोह कर देगें। और आज भी एनएसए स्तर की बैठक के लिये पाकिस्तान ने दस्तावेजध्डोजियर तैयार करके हुर्रियत नेताओं को भी शामिल करने की बात करने की कोशिश कर रहा था। यह बात और है कि यह वार्ता निरस्त हो गई।
पहले विकसित देशों का दबाव भारत के तत्कालिक प्रधानमंत्री श्री शास्त्री जी के ऊपर बहुत ज्यादा था और आज भी भारत सरकार के ऊपर अन्य देशों और संगढनों का दबाव बहुत ज्यादा है। भारत की सेना का शौर्य उस वक्त इतना ज्यादा था कि वो ६ सितंबर १९६५ को लाहौर की सीमा रेखा तक पहुँच चुकी थी और यदि लौटने का आदेश ना मिलता तो हाजीपीर के बाद अगला झंडा लाहौर में ही फहराता। परन्तु सिस्टम में राजनीति उस वक्त भी हाबी हुई और आज भी हाबी हैं । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर पर वार्ता शुरू करने का फैसला भारत ने ही इस बार फिर से पाकिस्तान के लिये लिया था।यह बहुत आश्चर्य का विषय लगा क्योंकि पिछले वर्ष अगस्त में विदेश सचिव स्तर की वार्ता के ठीक पहले पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने राय मशविरे के लिये काश्मीरी अलगाववादियों को आमंत्रित किया था तो भारत ने इस बात पर उचित कदम उठाते हुये वार्ता ही रद्द कर दिया था। उस वक्त पूरे देश ने मोदी सरकार के इस निर्णय का समर्थन किया था। परन्तु जब रूस के एक शहर उफा में मोदी जी की मुलाकात पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ हुई तो पुनः वही मान मनौअल का खेल शुरू हो गया।हमें खुद सोचना चाहिये कि चाहे वो सन ६५ हो या ७१ या फिर कारगिल युद्ध हो, हर जगह ही पाकिस्तान ने अपने मंसूबे स्पष्ट कर चुका है। इधर पिछले कई महीनों से पाकिस्तान के द्वारा लगातार काश्मीर के अलग अलग क्षेत्रों में कई किलोमीटर तक घुसपैठ जारी है। इधर हाफिज सईद और जकी उर रहमान लखवी के उदाहरणों को हम नकार नहीं सकते और यह मानने से इंकार नहीं कर सकते हैं कि पाकिस्तान ही आतंकवाद का फिरकापरस्त बना बैठा है और हमारे सामने खजूर की भाँति ऐंठा हुआ है। दाउद इब्राहिम की पत्नी के पाकिस्तान में उपस्थित होने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुदासपुर के आतंकी हमले में पाकिस्तान का बडा हाथ होना और ऊधमपुर में पकडे गये आतंकवादी नवेद का आत्मविश्वास जो लाई डिटेक्टर टेस्ट में निकल कर सामने आये वो आंख मूद कर निगले नहीं जा सकते हैं।अभी जुमा की नमाज में काश्मीर में दोबारा आईएसआईएस और आतंकवादी संगठनों के झंडे लहराये जा रहे हैं और हमारी सरकार उसे नजरंदाज कर रही है।
सबक सीखने की बारी इस बार भारत की सेना और सरकार की है इस बात को हमें अपने दिमाग में गांठ बांध लेना चाहिये। इस सीख के मायने आज भी मौजूँ हैं।हमे अपने सुरक्षा मंत्रालय को आदेश दे देना चाहिये कि पाकिस्तान सिर्फ जम्मू काश्मीर को अपना बनाने का जुनून अपने सिर में भरे हर बार वार्ता के बहाने भारत को छलता रहा है। इसबार भी वह हमें छलने वाला ही थी। पाकिस्तान के सिरफिरेपन का सामना ६५ में जिस प्रकार हमें करना पडा था उसी तरह कभी भी इस बार भी जल्द करना पडेगा। अब हमें पह्ले की तरह भूल नहीं करनी है। हमें भी अपने जुनून उसी पल के लिये जवाब हेतु बचाकर रखना होगा। ताकि इस बार लाहौर और इस्लामाबाद भारत के नक्शे में आ जायें। यही सीख भारत को इस युद्ध की शौर्यांजलि से लेना चाहिये।
अनिल अयान सतना



संघम शरणं गच्छामि

संघम शरणं गच्छामि
सम्राट आशोक के सामने महात्मा बुद्ध ने जिन तीन मूल वाक्यों का जिक्र किया वो बुद्धं शरणं गच्छामि,धम्मं शरणं गच्छामि,और संघम शरणं गच्छामि। विगत दिनों मध्यांचल भवन में संपन्न हुई तीन दिवसीय चिंतन बैठक में यही मूल वाक्य के भाजपा द्वारा सुप्रयोग को दिखाया गया है। महात्मा बुद्ध ने सम्राट आशोक से यह कहा कि जब कोई मार्ग ना दिखे तो संघ की शरण में जाओ। रास्ता जरूर प्राप्त होगा। विगत तीनों दिनों में भारतीय जनता पार्टी के अधिकांश मंत्री इस चिंतन बैठक में शामिल हुये, तथाकथित रूप से यह भी प्रकाश में आया कि मंत्रियों ने केंद्र सरकार का सन २०१३ से अब तक का लेखा जोखा संघ के सामने रख कर चिंतन बैठक में चिंतन करते हुये आने वाली समस्याओं की चिंताओं को खत्म करने का रास्ता प्राप्त किया है। यह रास्ता आने वाले समय में सरकार को अच्छे दिन प्राप्त करने में मदद करेगा। एक कम अनुभवी व्यक्ति को जिसतरह अधिक अनुभवी व्यक्ति से बैठक कर चिंतन जरूर करना चाहिये ताकि उसकी स्थिति में सुधार हो सके वही काम तो भाजपा संघ की शरण में जाकर कर रही है। यह काम तो भाजपा सरकार बनाने के पहले भी करती थी।
इस बात में कोई भी गुरेज नहीं है कि जब सरकार दो साल से सत्ता में बैठी है और  इसका परिणाम जनता के सामने आ चुका है। दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम जनता के सामने था,बिहार विधान सभा चुनाव खेल जारी है। इस बीच अच्छे दिन,भूमि अधिग्रहण बिल,वन रैंक और वन पैंशन,कालाधन वापसी के वायदे की पोल जनता के सामने धीरे धीरे आ रही है। विदेशों से भारत के रिस्ते जमीनी तौर पर कितने मजबूत हुये और कितने फाइलों में कैद होकर रह गये यह भी शास्वत रूप से जनता के सामने आ गये हैं। काम जारी समय चाहिये यह सूत्र सरकार का मूल मंत्र बन चुका है। इन सब परिस्थितियों के चलतें सरकार कितनी कालजयी होगी यह चिंतन संघ के साथ आवश्यक था। विगत तीन दिनों में केंद्र के अधिक्तर मंत्री मध्यांचल भवन पहुँचे और अपना प्रस्तुतीकरण देकर राय या मसविरा लिये। अन्य राजनैतिक दलों के नजरिये से देखें तो भले ही यह बैठक कई नये विमर्श खडे करती हो परन्तु भाजपा के नजरिये से यह अतिआवश्यक भी है। क्योंकि हम सबको पता है कि जनसंघ,भाजपा,और संघीय संगठनात्मक ढांचे की रूपरेखा और प्रस्तावना क्या है। भाजपा पहले से संघीय विचारधारा की पोषक थी, आज भी है और भविष्य में भी रहेगी। यह बात और है कि वह इस समय केंद्र की सत्ता में विराजमान है।सन दो हजार तेरह में श्री नरेंद्र मोदी को केंद्र तक पहुँचाने में संघीय व्यवस्था जिम्मेवार रही है। श्री नितिन गडकरी और श्री राम माधव जी संघ के प्रतिष्ठित स्वयंसेवक रहें हैं। जो आज भाजपा की सरकार में आज प्रमुख पदों में हैं।
परन्तु संवैधानिक नजरिये से देखें तो जब यूपीए की सरकार थी तो भाजपाइयों द्वारा यह कहा जाता रहा है कि फैसले मनमोहन सिंह नहीं वरन श्री मती सोनिया गांधी जी करती हैं या आदेश देती हैं। क्या यही घटनाक्रम इस बैठक के बाद नहीं हमारे सामने आ रही है। कि भाजपा पर संघीय प्रणाली हाबी है जो उसके काम करने के ढंग पर भी दिखती है। मंत्रियों को कार्ययोजना में चिंतन करने के लिये क्या प्रधानमंत्री जैसे प्रमुख संवैधानिक व्यक्ति की क्षमता में संदेह है जो इस चिंतन बैठक में राह तलाश रहे हैं। जो बार बार यह बयान दिये गये कि चिंतन बैठक परामर्श चल रहा था। जो भाजपा सरकार बनाने के पहले भी किया करती थी। तो शायद मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री के पास इतना संवैधानिक अधिकार है कि वो किसी संगठन को अपने कार्यालय में परामर्श के लिये बुला सकता है वस्तुतः इस काम के लिये संघ की ड्योरी जाने की इजाजत संविधान कितना देता है। इस बैठक में राममंदिर,और  विहिप प्रमुख श्री प्रवीण तोगडिया जी के लेख जो आर्गनाइजर में प्रकाशित हुआ था उस पर भी काफी चर्चा हुई। जिसमें वो ये कहते हैं कि हिंदू को बच्चे पैदा कर हिंदुओं की संख्या में इजाफा करना चाहिये,और मुसल्मानों को दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर बुनियादी सुविधाओं से बेदखल कर देना चाहिये।यह लेख राजनीति में नई बहस शुरू कर दिया है। हमारे प्रधानमंत्री जी बार बार यही कहते हैं कि उनका सपना सबका विकास हो,तब भी इस तरह के घटनाक्रम में वो मौन क्यों हो जाते हैं। क्या बिहार के चुनावों के चलते वो भूमि अधिग्रहण बिल में यू टर्न लेने का फैसला संघीय परामर्श के आधार पर लिये हैं। ये कुछ सवालात हैं जो भाजपा और संघ के रिस्तों को पुनःसरकार बनने के दो सालों के बाद बहस के मुद्दे के रूप में सामने लाते हैं। 
यदि ये रिस्ते जन्म जन्मांतर के हैं तो संघ का बार बार यह कहना कि हम राजनैतिक संगठन नहीं है वरन सांस्कृतिक संगठन हैं हमारा काम हमारी विरासत को बचाना है कहाँ तक जायज हैं जब वो भाजपा के रिमोर्ट कंट्रोल के रूप में काम कर रहा है। संभवतः जनता को मान लेना चाहिये कि अब भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र ना होकर हिंदू बाहुल्य राष्ट्र के रूप में आने वाले भविष्य में जाना जायेगा। यदि संघीय विचार धारा का प्रभाव सरकार में तथाकथित रूप से दबाव के रूप में काम कर रहा है तो संविधान के नियमों और अधिकारों को ताक में रखकर जनता के सामने आभासी विकास दिखाने की आवश्यकता क्यों पड रही है। क्या यह सब सत्ता को हथियाने का आडंबर है। इस प्रकार की बैठकें सरकार को सिर्फ और सिर्फ कठपुतली बनाने का प्रभावी प्रयास ही तो हैं। सरकार को तटस्थ होकर जनता के पक्ष में स्वयंमेव निर्णय लेने की आजादी संगठनात्मक रूप से होनी चाहिये अथवा संघ को चाहिये कि भाजपा को यह रास्ता दिखाये जिसमें वायदों को पूरा करने का तरीका भी  शामिल हो, उद्देश्यों की पूर्ति अपनी जगह है और सरकार के दायित्व अपनी जगह अन्यथा इस पंचवर्षीय के पश्चात कोई ना कोई सरकार तो रहेगी जनता के पास बदलाव लाने का दूसरा विकल्प भी निर्णायक होगा।

अनिल अयान 
सतना.९४७९४११४०७   

नेपथ्य में बिलखती हिंदी

नेपथ्य में बिलखती हिंदी
आज हिंदी दिवस है। अभी अभी मध्य प्रदेश की राजधानी विश्व हिंदी दिवस मनाकर फुरसत की सांस ले रहा है। भोपाल नाम का नगर दसवें विश्व हिंदी सम्मेलन को अपने नाम करने के लिये इतिहास में अमर हो गया। भारत में यह दो बारा हिंदी का महाकुंभ आयोजित किया गया। सन उन्नीस सौ पचहत्तर से आज तक का समय कुल चालीस वर्षों का है परन्तु इस सदी जनक छंलाग से हिंदी के मायने बदल दिये हैं। राजभाषा पखवाडा मनाते हमें कितने दशक हो गये परन्तु यह निश्चित नहीं हो पाया कि हिंदी को राष्ट्र भाषागत स्थान कब प्राप्त होगा। जिस राजभाषा पखवाडे की गूँज हर वर्ष सितंबर के दो सप्ताहों में शासकीय संस्थानों में दिखाई देता है वो कितना सफल होता है वो आयोजक खुद जानते हैं।यह भारत का दुर्भाग्य है कि तथाकथित इंटरनेट के माध्यम से हिंदी को विश्व की चैथी बहुतायत भाषा का स्थान दिया गया किंतु वह खुद भारत में अपने कुछ हिंदी भाषी राज्यों के दम पर अंतिम सांसे गिनती नजर आती है। भारत में जितनी भी भाषायें आज अपना आधिपत्य जमायें हुये हैं उनमें से हिंदी की स्थिति नेपथ्य में पर्दे के पीछे खडी उस नायिका की तरह है जो मंच में अपने अभिनय के आने की प्रतीक्षा में हर क्षण भारी महसूस करते हुये बिलखती है।
विगत दस से बारह सितंबर को विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें हिंदी के महारथी विश्व भर से शामिल हुये। मै यह महसूस करता रहा कि विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के इस संयुक्त आयोजन में हिंदी बोलने वालों को प्राथमिकता दी गयी या हिंदी भाषा के साहित्य सृजन करने वाले साहित्यकारों को स्थान मिला क्योंकि दोनो ही खेमें इस आयोजन से खिन्न नजर आये और अपना विरोध कई माध्यमों तक सम्मेलन तक पहुँचाया गया। इन तीन दिनों के सम्मेलन में हिंदी को संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक मान्यता दिलाने के लिये कसीदे पढे गये। परन्तु हिंदी के भाषा विज्ञान,हिंदी की वर्तमान आवश्यकता,हिंदी की दशा और भविश्य गत दिशा,आदि पर कोई चर्चा या विमर्श नहीं हुआ। हिंदी साहित्य की चर्चा भी सिर्फ नाम मात्र की करके पुरुस्कारों का वितरण किया गया।हम जिस बहुभाषावाद के सिकंजे में फंसते जा रहे हैं उससे यही परिणाम निकलेगा कि मूल हिंदी के शब्द बिलखते नजर आयेगें और अन्य भाषाओं जैसे फारसी, उर्दू,अरबी, के मिश्रण से हिंदी अपने में ही गुम हो जायेगी। आज के परिवेष में भले ही हम  इस बात के लिये दंभ भरते हों कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं वरन बाजारवाद का पर्याय बन चुकी है तो उन्हे मै इस बात से अवगत कराना चाहता हूँ कि हिंदी आज के समय में अपनी राजभाषा की अस्मिता बचाने में असफल हैं। आज के समय में अधिक्तर राजकाज हिंदी की बजाय हिंदी और अंग्रेजी में हो रहा है। राजस्व और न्यायालय की भाषा आम जन से कोसों दूर नजर आती है। और उच्च शिक्षा,बाजार,तकनीकि तक में हिंदी और अंग्रेजी का मिश्रण हिंगलिश पर्याप्त सुख भोग रही है।
कितना हास्यास्पद लगता है कि भोपाल में जहाँ हिंदी भाषा का प्रचुर भंडार है,विदेश और भारत के कुछ गिने चुने आदमकद तथाकथित तीन दिवसीय भ्रमण करके चले जाते हैं और भारत को राष्ट्रभाषा का हक दिलाने के लिये प्रधानमंत्रीजी के सामने किसी के मुंह से एक वाक्य तक नहीं निकलता है।हिंदी दिवस तो ऐसा लगता है कि हिंदी भाषा की सालाना बरसी का दिवस बन गया है। आप यकीन नहीं करेंगें कि हिंदी के लम्बरदारों द्वारा किये गये धतकरमों के परिणामस्वरूप हिंदी की तुलना में हिंदी की सहायक बोलियाँ अधिक फलफूल रही हैं जिसमें भोजपुरी,अवधी,हरियाणवी,मैथिली,और बुंदेली प्रमुख हैं। हिंदी को अपनो से और अन्य भाषाओं से ही संघर्ष करना पड रहा है।समाज की यह स्थिति है कि हिंदी माध्यम के विद्यालयों को छोड अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को शिक्षा दिलाने की होड लगी हुई है।क्यों ना लगे ये होड क्योंकि आज के समाज में हिंदी की थाली में खाने वाले ही हिंदी के विरोध में गुट बनाकर अपना अहम सहला रहे हैं।हिंदी से जुडे संस्थान हिंदी की बपौती की विरासत को बेंच कर विदेश में हिंदी को वैश्विक भाषा और संयुक्त राष्ट्र संघ में आधिकारिक हक दिलाने की बात तो सीना ठोक कर करते हैं परन्तु अपने ही देश में हिंदी,हिंदी भाषा,हिंदी भाषी राज्यों,और अन्य भाषायी राज्यों में हिंदी भाषी लोगों की स्थितियों को सुधारने के समय दुल्हन की तरह चूडियाँ पहन कर मेंहदी सजालेते हैं।हिंदी साहित्य भी वाम और दक्षिण पंथ में बंट कर बंगाल के विभाजन की तरह अपना अपना राग अलाप रहे हैं। ऐसी स्थिति में हिंदी का बिलखना प्रलाप में बदल जायेगा। विश्व हिंदी सम्मेलन यदि भारत में भाषागत संवैधानिक परिवर्तन हेतु कुछ परिणाम प्रधान मंत्री जी के सामने रखता तो यह अपनी सार्थकता की ओर एक कदम और बढ जाता।
हिंदी को यदि वास्तविक स्थान दिलाना है तो हिंदी के सिंहासन में बैठे हिंदी की तंदूर में अपने स्वार्थ की रोटियाँ सेकना बंद करना होगा। सर्वप्रथम हिंदी को भारत में सम्मानजनक स्थान और राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिये राजनैतिक और संवैधानिक पहल करनी होगी।इस हेतु अन्य राज्यों का भी समर्थन जरूरी होगा।।जब हिंदी को अन्य भाषी राज्यों में भी उतना ही स्नेह मिलेगा जितना कि गिनती के हिंदी भाषी राज्यों में मिल रहा है तभी कुछ बेहतर हो सकता है। अन्यताः यह पखवाडा पितृ पक्ष के पंद्रह दिनों की तरह हर वर्ष मनाया जाता रहेगा और संबंधित संस्थान,विभाग,विश्वविद्यालय और हिंदी के चाटुकार सेवक लाभान्वित होते रहेंगें।अंग्रेजी हिंदी का अपहरण कर अपना लबादा उसे पहनाती रहेगी और हम बाजार में खडे होकर अपनी सहूलियत के लिये हिंगलिश को ससम्मान से अपनाते रहेंगें।हिंदी का बिलखना कब विलाप और उसके अंतिम सांसों की डोर बन जायेगा हम पहचान नहीं पायेंगें।
अनिल अयान,सतना
संपर्कः९४७९४११४०७

वन रैंक वन पेंशन के विभिन्न आयाम

वन रैंक वन पेंशन के विभिन्न आयाम

सेना के भूतपूर्व कर्मचारियों की माँग आज भी पूरी नहीं हो पायी है। वन रैंक वन पेशन की मांग इस देश के लिये कितनी सार्थक होगी और सेना के साथ साथ अन्य रक्षा के सैनिकों के लिये कितनी लाभकारी होगी इस पर मंथन की आवश्यकता है। आज आवश्यकता है कि हम यह बात जाने कि वन रैंक वन पेशन की गहराई क्या है और सरकार इसे सशर्त मानने के लिये क्यों राजी हो गई है। क्या वजह रही की वन रैंक वन पेंशन की योजना सरकार के द्वारा पूरी तरह से स्वीकार नहीं की गई। जब हम इसकी गहराई में जाते हैं तो पाते हैं  कि भूतपूर्व सैनिक यह मांग कर रहें हैं कि नवीनतम रैंक और इस रैंक के लिये अधिक्तम पेशन का प्रावधान हो।इतना ही नहीं इस पेशन के साथ साथ वो यह भी मांग कर रहें हैं कि वो चाहे जिस वर्ष रिटायर हुये हों उनको उतनी ही पेशन मिले जितना कि उस रैंक के व्यक्ति को आज दी जा रही हैएऔर यह पुनरीक्षण व्यवस्था वो हमेशा चाहते हैं। यह कितना हास्यास्पद है कि यदि कोई सेना से १९९५ में रिटायर होता है उसे उतनी ही पेंशन दी जाये जितनी कि २००५ में रिटायर होने वाले सैनिक को मिलती है।सरकार के अनुमान के अनुसार रक्षा बजट दो लाख पचास हजार करोड है और यदि यह स्कीम लागू होती है तो साढ हजार करोड पेशन के बजट में लगभग पंद्रह हजार करोड का अधिभार पडेगा।
एक प्रमुख मुद्दे की बात यह भी है कि सेना के अलावा पैरामलेट्री फोर्स के सैनिकों को यह योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। मेरे यह समझ में नहीं आता है यदि सेना के प्रति सरकार का इतना अच्छा रवैया है तो पैरामलेट्री फोर्सेस के सैनिकों ने सरकार का क्या बिगाडा है जिसकी वजह से सेना की तरह उनको लाभ नहीं दिये जाते है। इतना ही नहीं सेना की तरह उन्हें अन्य भत्ते और सुविधाओं से भी अलग रखा जाता है। हमें यह भी जान लेना चाहिये कि पेशन वेतन के आधार पर निर्धारित होती है। ना कि वर्तमान और भूतपूर्व वेतन की राशि अंतराल को ध्यान में रख कर दी जाती है। सरकार ने जब इस बात को स्वीकार की तो ऐसा लग कि सरकार सिर्फ सेना के लिये हितैशी है ना कि अन्य अर्ध सैनिक बलों और पुलिस के प्रति। यह कही विवादास्पद स्थिति भी पैदा करती है कि यह योजना के क्रियान्वयन में और ज्यादा पारदर्शिता की आवश्यकता है। वास्तविकता तो यह है कि भारत जैसे सीमित बजट और संसाधनों के बीच में जहाँ वेतनमान बढाने के लिये सरकार और विभागों को हजारो हजार बार सोचना पडता हैएवहाँ पेशन के लिये इस तरह के मापडंड तय करना कितना उचित है। हमारे बेहतर क्या होगा। रिटायर बुजुर्गों को एक समान पेशन देकर उनकी सेवा की ब्याज देने के लिये बाध्य होना या फिर युवाओं को अच्छे वेतनमान के लिये पहल करना। इतना ही नहीं युवाओं को अच्छे रोजगार के लिये साधन और संसाधन मुहैया कराना ताकि वो देश से पलायन न कर सके।सोचना सब सरकार को ही है सरकार चाहे तो सारे सैनिकों को बराबर लाभ दे या सेना के सैनिकों को वन रैंक वन पेशन और अन्य सैनिकों को वही घिसा पिटा मानदेय और आर्थिक लचर जीवन प्रदान करें
हम इस बात से मुकर नहीं सकते कि भारत में सेना और पेशन के खिलाफ चर्चा करना तो दूर की बात है बोलना तक सबसे बडा विरोध लेने वाला मुद्दा है। परन्तु यदि हम गहराई से विचार करें तो भारत जैसे विकासशील देश में गहन विमर्श की आवश्यकता है। वैसे तो वन रैंक वन पेशन लागू नहीं होनी चाहिये। क्यॊंकि यदि यह लागू होती है तो सेवा शर्तेंएसेवाकाल और सेवा भत्तों पर बहुत बडा प्रभाव पडेगा। यदि लागू होती है तो अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लिये भी यह योजना का निर्धारण होना चाहिये क्योंकि ये भी आंतरिक सुरक्षा के लिये जिम्मेवार हैं।सेना का सम्मान सरकार और संविधान द्वारा किया जाना आवश्यक है परन्तु सेना के सैनिकों के साथ साथ अन्य सैनिकों के पेट में लात मारकर यह लागू होना अन्याय होगा।जब लोग सब्सिडी छॊड सकते हैं तो क्या अधिकाधिक मिलने वाली पेशन छॊड कर जरूरत मंद सैनिकों को नहीं दी जा सकती है। तथ्य परक निर्णयों की आवश्यकता है भारत को ना कि भावनात्मक प्रधान निर्णयों की। रक्षा के सभी मुद्दों पर गहराई से दिमाग से विचार होना चाहिये और लाभ भी मिलना चाहिये ना कि दिल से और स्वार्थ से विचार होना चाहिये।
अनिल अयानएसतना
९४७९४११४०७

मरीज बेहाल, बीमार अस्पताल


मरीज बेहाल, बीमार अस्पताल
इस समय डेंगू का प्रकोप सर्वाधिक देश में फैला हुआ है। और इस बीमारी ने कहीं ना कहीं स्वास्थ्य महकमें और लचर स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल कर रख दी है। हमेशा से होता आया है कि जब भी मरीज बीमार होता है और वह असहाय हो जाता है तो वह सरकारी अस्पताल की बाट जोहता है। समान्यत ऐसे मरीजों के लिये अस्पताल एक मंदिर हो जाता है और डाक्टर भगवान जहाँ पर उसे अपने इलाज रूपी वरदान की आशा होती है,परन्तु ऐसा होता नहीं है। वह लाचार,अपनी किस्मत से बेहाल जब अपने इलाज के लिये अस्पताल आता है तो उसे अपनी बीमारी ही बिसर जाती है विशेषकर तब, जब अस्पताल में अराजगता,अव्यवस्था,और भर्रेशाही की स्थिति देखता है। ऐसा उसे महसूस होने लगता है कि वो किस बीमार मंदिर में आगया है जिसमें पुजारी भी बीमार और भगवान भी बीमार हैं,और मिलने वाला प्रसाद भी बीमार ही होता है। इस समय डेंगू के मरीजों की सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो और शासकीय अस्पतालों में यही स्थिति बनी हुई है।आलम यह है कि मरीज को इलाज तो दूर की बात सही ढंग से सलाह तक नहीं मिल पाती है। अधिक्तर देखा जाता है कि इस प्रकार की व्यवस्थाओं के लिये डाक्टर्स को आडे हाथों लिया जाता है परन्तु यह सच नहीं है।शासन की लचर व्यवस्थाओं के चलते डाक्टर्स ही इतने लाचार हो जाते हैं। क्योंकि उनकी विभागीय व्यस्तताओं को इतना बढा रखा है शासन ने कि वो मरीजों को देखने के बजाय विभागीय काम को पूरा करने और आंकडे पूरे करके विभाग के गुड लिस्ट में आने का प्रयास ज्यादा करते हैं। मरीज चाहे मरे या जिये इसकी जिम्मेवारी उनकी नहीं होती है।शासन की विशेष व्यवस्थाओं के चलते हर अस्पताल में डेंगू के लिये विशेष वार्ड बनाने की बात कही गई और डाक्टरों के विशेष दलों की नियुक्ति इसी काम को करने के लिये मंत्रालय की तरफ से बात उठी परन्तु लचर व्यवस्थाओं के चलते यह भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई। जिले के अस्पतालों का हाल यह है कि अधिक्तर जाँच केंद्रों में तकनीकि खराबी हमेशा बनी रहती है। अस्पताल की व्यवस्थायें बद से बदतर हो चुकी है। विधायक और सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में रहने वाले वोटर्स के स्वास्थ्य के हाल चाल को जानने की भी फुरसत नहीं है। वो सिर्फ मंचों से घोषणा तो करते हैं परन्तु इस बीमारी की भयावह स्थिति के निराकरण के लिये यह जानने की कोशिश नहीं करते की उनकी घोषणाओं का अनुपालन क्यों नहीं हुआ,वार्ड क्यों नहीं बनाये गये,डाक्टर्स क्यों नहीं नियुक्त किये गये। ग्रामीण और कस्बाई अस्पतालों का हाल यह है कि वहाँ तो पैरा मेडिकल डाक्टर्स ही सब व्यवस्थायें देख लेते हैं।डाक्टर्स नहीं भी जाते तो भी मरीज विरोध नहीं कर पाते हैं। सामन्य जनता इन सब के लिये भले ही डाक्टर्स को दोषी मानते हों परन्तु सबसे बडी बीमारी तो स्वास्थ्य महकमें को है। अधिकारी से लेकर विभाग सब एक लंबी जेनेटिक बीमारी से ग्रस्त हैं यहि वो अपना इलाज नहीं कर पा रहें तो मरीजों का इलाज कहाँ से होगा।
प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम्स का खुलना, सरकारी डाक्टर्स का नर्सिंग होम्स का मोह,और सरकारी नौकरी में डाक्टर्स का अकाल,अस्पताओं की इसी दीर्घ कालिक बीमारी का परिणाम है। हम इस बात को नहीं नकार सकते कि सरकारी डाक्टर्स प्राइवेट नर्सिंग होम्स खोल कर या सेवायें देकर मरीज बीमारी और दवाओं का एक बहुत बडा दीर्घकालिक बाजार समाज को परोस रहें हैं। जिसमें फार्मा कम्पनीज,मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स,मेडिकल स्टोर्स,और समाज पर बाजारीकरण का प्रभाव पडता है। सरकारी अस्पतालों में वही जाता है जो गरीब है,या जिसे शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने वाला होता है। आज के मरीजों की स्थिति यह है कि पैसा लग जाये परन्तु इलाज अच्छा हो जो सरकारी अस्पतालों में अनुपस्थित नजर आता है। यही परिस्थितियाँ डेगू के मरीजों की भी है। डाक्टर्स के लिये बहुत से मरीज हो सकते है और मरीजों की कई जिंदगियाँ हो सकती है। परन्तु मरीज के लिये एक ही जिंदगी है और वो किसी भी हालत में जिंदगी को रोग मुक्त रखना चाहता है चाहे उसके लिये कितने ही डाक्टर्स और अस्पताल बदलने पडे। इस समय की माँग हैं कि समय रहते विभाग जागकर सही सुविधायें मुहैया कराये,अलग वार्ड बनाये और दल की नियुक्ति करें। ताकि सरकारी अस्पताल में ही मरीज की बीमारी सही हो सके। डाक्टर्स पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है कि वो डेगू जो आज के समय में स्वास्थ्य महकमे के लिये बडा सिर दर्द बन चुकी है,के लिये सरकारी अस्पतालों में इलाज को प्राथमिकता दें ना कि नर्सिंग होम्स की। एमबीबीएस डाक्टर्स के साथ-साथ अन्य स्ट्रीम के डाक्टर्स की भी सहायता लेने पर विचार स्वास्थ्य विभाग को करना चाहिये। इतना ही बस नहीं अस्पताओं के रखरखाव और स्थापित यूनिटों में लगे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को भी हर समय टेक्नीशियन के द्वारा संचालित करने पर विचार करना चाहिये। डेंगू बुखार जैसे वायरल बुखारों के लिये उचित और तेजी से असर करने वाली दवाओं को हर अस्पताल में मुहैया कराने की जरूरत चिकित्सा विभाग को सबसे अधिक है। डाक्टर्स के माथे ठीकरा फोडने से सिर्फ समस्यायें और हो रही मौतों को खत्म नहीं किया जासकता .सक्रिय होकर विभाग को भी तत्परता दिखाने और सरकार को इस के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। टीवी चैनल्स में विज्ञापन देकर लोगों को जागरुक करने के बहाने पैसा बहाना अलग बात है और सही सुविधाओं वाले सरकारी अस्पतालों को स्थापित करना जिसमें सरकारी मेडिकल आफीसर सही ढंग से सरकारी सुविधाओं का लाभ मरीजों को दे सकें दूसरी बात है। सरकार को दोनो बातों के बीच सामन्जस्य बनाने की नितांत आवश्यक है।

अनिल अयान,सतना
संपर्कः9479411407
युवा साहित्यकार एवं फ्रीलांसर लेखक ,सतना

बीफ में उलझे राजनैतिक चीफ

बीफ में उलझे राजनैतिक चीफ
चुनाव का असर ऐसा हो गया है कि राजनीति द्वंद का असर धर्म की ओट में उलझता जा रहा है। इसी का परिणाम निकल कर सामने आरहा है। आज के समय में वैचारिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इतनी ज्यादा वृहद हो चुकी है अब धर्म और आस्था में घिरे लोगों का वैचारिक मतभेद रूपी तेल चुनाव की आग को और ज्यादा भडकाऊ बनाने में प्रयास रत है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललू प्रसाद यादव जी के बयान इस बात के पुख्ता सुबूत हैं कि कुर्सी का लालच भी नहीं छूट रहा और दिखाने को परहेज भी है। विगत दिनों बीफ अर्थात गौमांस को लेकर बहुत ज्यादा विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इसका भी राजनैतिकीकरण किया गया। पहले गौ को माता मानने की मुहिम,फिर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रलाप और अब गौमांस के भक्षण पर तू-तू मै-मै इस बात को दर्शा रहा है कि एक पशु जिसे शास्त्रों में माता का रूप माना जा रहा है उसके मांस का सेवन करना और ना करने पर भी अनावश्यक बहस करके राजनीति को धार्मिक द्वंद का रूप देने के प्रयास में ये राजनैतिक लोग हैं। पिछले कई दिनों के मै पूरी गतिविधि को परीक्षण कर रहा हूँ कि इस पूरे मामले में अन्य पार्टियों के चीफ भी अपने बयानों के जरिये अपना राजनैतिक उल्लू सीधा करने की जुगत में लये हुये हैं।वो इस प्रयास में हैं कि विवादित बयानों के चलते वो जनता को बरगलाकर और धार्मिक आस्था के नाम से विभाजन करके वोटो की गिनती को बढा लेंगें और बिहार में वर्चस्व स्थापित करने में सफलता अवश्य प्राप्त करेगें।
यह सबको पता है कि हिंदू परंपरावादी संगढन गाय को गौमाता की उपाधि से सम्मानित करता है इतना ही नहीं इससे संबंधित संगढन भी गौमाता को देवी का दर्जा देकर विभिन्न अवसरों और पर्वों में पूजा करते आये हैं। वो इनके बचाव के लिये पूरा प्रयास भी देश भर में कर रहे हैं। यह भी सच है कि इस संगढनों का सीधा संबंध भारतीय जनता पार्टी से है जो गौमाता संरक्षण के लिये प्रयासरत हैं।सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू जो कि हिंदू धर्म के अनुयायी हैं भले ही यह कहें कि ‘‘गाय एक जानवर है और एक जानवर किसी की मां नहीं हो सकती है मै किसी को माता वाता नहीं मानता। यदि मुझे  भी इसका मांस खाना पसंद है तो मुझे कोई नहीं रोक सकता है। दुनिया में जो बीफ खाते हैं वो खराब हैं और हम जो नहीं खाते तो बडे संत महात्मा हो गये। मै भी बीफ खाता हूँ और खाता रहूँगा।’’ यह इस बात का घोतक है कि वो इस बहती नदी में अपना हाथ साफ करना चाहते हैं। उनके पहले भी विवादित बयान आते रहे है। जो धार्मिक एकता को खतरा उतपन्न करने के लिये काफी हैं। इस तरह के विवादित बयान धर्म और राजनैति विद्वेष की नींव रखने के लिये सीमेंट का काम करते हैं। बोलने वालों हर समय यह ध्यान में रखने की आवश्यकता है कि वो जो बोल रहे हैं उसका जनता और नागरिकों के ऊपर क्या प्रभाव और दुष्प्रभाव पडेगा। संवाद हमेशा ही युद्ध और शांति का कारण बने हैं इस बात का हमेशा ही इतिहास गवाह रहा है।
यदि हम धार्मिक मान्यताओं को एक तरफ रख कर देखें तो यह भी शाबित हो चुका है कि कैटल्स अर्थात दुधारू पशुओं के पेट और आंतो में ऐसे परजीवी वार्म्स पाये जाते हैं जो मनुष्य के लिये हानिकारक और खतरनाक हैं इतना ही नहीं पाये जाने वाले परजीवी जीवाणु भी मनुष्य की आयु घटाने का मुख्य कारक हैं। दुनिया में क्या हो रहा है वो सब भारत में भी हो यह सोच गलत है। हमारी अपनी सभ्यता और संस्कृति है और हम जिस सभ्यता और संस्कृति के अनुयायी हैं उसके अनुसार हमें भी अपने व्यवहार और  भोजन में संयम रखना होगा। रही बात बीफ के ऊपर राजनैतिक घमासान की तो चाहे वो लालू प्रसाद यादव जी हो या कोई और वो भी वही धर्म धारण किये हुये हैं जिसमें गाय को माता और देवी का रूप माना गया है। राजनैतिक स्वार्थ की खातिर उन बातों को उकेरना या खुरेदना जिसको हमारी पुरातन पूर्वजों की पीढी ने हमारी पीढ में गोद दिया है,कोई बुद्धिमानी नहीं है। वोटों के लिये गाय या अन्य जानवर को मुद्दा बनाकर वोटो की मार्केटिंग करना नैतिक रूप से गलत है। हम इंसान हैं और नैतिकता को हमें जीवन पर्यंत पालन करना चाहिये। रही बात कि अपवाद तो बहुत से हैं पर अपवादों को सार्वकालिक और कालजयी बनाकर लडना बुद्धिमानी नहीं है। इस प्रकार के मूढ दकियानूसी प्रवचन, बहस, और विवाद पैदा करने वाले वही लोग हैं जो इस धर्म के अनुयायी है और राजनीति में आकर बिहार का राजनैतिक आधिपत्य प्राप्त करना चाहते हैं। जनता को यह समझना होगा कि यह सब धतकरम बिहार के सिंघासन के लिये है। जनता को एक्लव्य की तरह इस विवादास्पद चक्रव्यूह को टोड़ कर सही नेतृत्व के चुनाव करने की आवश्यकता हैं।
अनिल अयान,९४७९४११४०७

साहित्यकारों का राजनैतिक धतकरम

साहित्यकारों का राजनैतिक धतकरम
हम सब जानते हैं कि जिन साहित्यकारों के द्वारा साहित्य अकादमी पुरुस्कार लौटाये जाने की घोषणा मीडिया में की गई वो कांग्रेस समर्थित लोग हैं। और कहीं ना कहीं उन्हें इस बात का मलाल भी है कि देश की सत्ता में उनकी समर्थित सरकार का सूपडा साफ हो चुका है। कलबर्गी और दाभोलकर जैसे साहित्यकारों की हत्या के पश्चात अखलाक और अन्य लोगों की हत्या का घडियाली आंसुओं वाला विरोध, सम्मान लौटाकर करने का स्वांग इन साहित्यकारों के द्वारा रचा जा रहा है। जो तथाकथित आधा सैकडा साहित्यकारों ने पुरुस्कार लौटाने की घोषणा मीडिया में करके रातो रात देश के हर चैनलों की ब्रेकिंग न्यूज बन गये, उनमें से बहुत से साहित्यकार फुल टाइम वामपंथी सरकारों के कार्यकर्ता रहे और साहित्य की ओर ध्यान कम देकर वामपंथ को मिशन बनाकर देश में फैलाने का काम किया। एमरजेंसी के समय पर ये साहित्यकार सरकार का समर्थन करते नजर आये और जनता को शोषित होने दिया। इन्होने मजदूरों की पैरवी करनी उचित समझी परन्तु किसानों को किनारे नेपथ्य में पहुँचा दिया।परन्तु उस समय में भी धरातलीय साहित्यकारों के द्वारा विरोध किया गया। उस समय पुरुस्कार लौटाने की बजाय मन की पीडा और  दंश को लिखकर जनता के सामने लाया गया जिसे पढकर जनता ने चिंतन किया और ऐमरजेंसी की स्थिति को समझकर अपने निर्णय किये। पुरुस्कार लौटाने  वाले कुछ साहित्यकारों के आज भी बडे बडे एनजीओ चल रहे हैं।पहले की सरकार ने इनको विदेशो से धन एकत्र करने की खूब छूट दे रखी थी। जब मोदी सरकार ने इनके विदेशों की फंडिंग बंद कर दिया तो इनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हो गई और उसी का विरोध प्रदर्शन साहित्य अकादमी पुरुस्कारों को लौटाने के धतकरम करके किया जा रहा है। इन साहित्यकारों के पाठक चाहे गिने चुने हों परन्तु अकादमी में एक अच्छी पकड होने की वजह से इनके पुरुस्कारों की होड मची हुई है। यह कोई लेखक का सम्मान नहीं है। सम्मान तो पाठकों के द्वारा लेखक को मिलता है।आज की स्थिति असंतोष,संप्रदायिकता,और गृहयुद्ध की बन रही है। सरकार के पास की पकड धीरे धीरे कमजोर होती जा रही है। धार्मिक कट्टरता अपने पंजे और पैने कर रही है,सहनशक्ति छींण हो चुकी है। ऐसे में विरोध के स्वर लेखक की कलम से फूटने चाहिये। परंतु अभी तक किये गये विरोध में राजनैतिक धतकरम ज्यादा हैं और विरोध के वास्तविक स्वर रत्ती भर भी नहीं है।
हम सब जानते हैं कि चाहे वो अकादमी हो या कोई भी शासकीय संगढन सभी में किस तरह से पुरुस्कार दिये जाते हैं। आम जन और सर्वहारा वर्ग का कलमकार इतनी पहुँच नही रखता और ना ही कोई पकड रखता है। सबसे बडी बात ये एवार्ड्स कोई सम्मान है ही नहीं क्योंकि यदि ये साहित्यकार खुद आवेदन करते हैं एवार्ड्स के लिये और ज्यूडी मेंबर्स की टीम इनके आवेदनों में चयन करके इनके नामों की घोषणा करती है। तो इन्होने कौन सा तीर मार लिया है। ये सम्मान तब ज्यादा सार्थक होता जब अकादमी स्वयंमेव ही इनका नाम किसी एवार्ड के लिये चिंन्हित करती। ये तो चयनित हुये है। यदि घिघियाने के बाद आपको कोई पुरुस्कार मिलता है तो उसे आप वापिस कर रहे हैं तो ये ढकोसले के अलावा कुछ भी नहीं। कुछ बातों को साझा करना चाहुंगा जो यहां बहुत मायने रखती है,आज तक अकादमी ने एक हजार चार पुरुस्कार दिये हैं,जिसमें से पच्चीस लेखकों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इन्हें लौटाने की बात किये हैं,पच्चीस में से आठ लेखकों ने लौटाने के लिये अकादमी से लिखित रूप से संपर्क किया है और इसमें से तीन साहित्यकारों ने एक लाख का चेक अकादमी को लौटाया है। ये साहित्यकारों में नयनतारा सहगल,उदय प्रकाश,आशोक वाजपेयी,कृष्णा सोबती और राजेस जोशी प्रमुख हैं।ये सब रामराज्य की परिकल्पना,दाभोलकर हत्या,आदि को मुख्य मुद्दा बना रहे हैं। अब जानने वाली बात यह है कि क्या १९८४ में सिख दंगे, १९९० में काश्मीरी पंडितों का वहां से पलायन, २०१२ में असम दंगें ,२०१३ में मुजफ्फरपुर दंगें ,२०१२ में जयपुर लेट्रेचल फेस्टीवल में सलमान रुस्दी को रोका गया, तसलीमा नसरीन के साथ २००७ में बदसलूकी की गई। इन सब घटनाओं में इनकी भावनायें आहत नहीं हुई थी। उस समय में पुरुस्कार लेकर सम्मान का अनुभव कैसे कर लिया गया। क्या लेखक दंगों और असमाजिक घटनाओं में भाजपा और कांग्रेस सरकार के अनुसार अंतर करते हैं। यदि ऐसा नहीं है तो फिर ये सब कुंभकर्णी नींद से कैसे जाग गये।
हमें यह समझ लेना चाहिये कि यह सब विरोध इन भावनाओं के आहत होने से कम नजर आ रहा है बल्कि भाजपा की नीतियों की वजह से ज्यादा है।पर यह कैसा विरोध है इसमें कलमकार कलम चलाने की बजाय ,घिघियाने पर मिले पुरुस्कार लौटाकर दिखा रहे है। विरोध ऐसा होना चाहिये जिससे जनता को जगाया जा सके और वो लिखकर ही दिखाया जा सकता है। मीडिया के माध्यम से राजनैतिक प्रोपेगेंडा करके विरोध कम और दिखावे का धतकरम ज्यादा नजर आता है। यदि उपर्युक्त असमाजिक घटनाओं पर ये साहित्यकार चूडियां पहनकर कोठे में मुजरा करने में लिप्त थे क्योंकि इनकी विचारधारा वाली कांग्रेस की सरकार थी और अब ये मीडिया में एवार्ड लौटाने का डंका पीट रहे है। तो यह लेखन और कलम के साथ बलात्कार है। क्योंकि लेखक का विरोध सिर्फ और सिर्फ लिखकर ही हो सकता है।आज के समय में किया जा रहा विरोध सिर्फ और सिर्फ सरकार को ध्यानाकर्षण के लिये है। जिससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड रहा है।साहित्य समाज के लिये है ना कि सरकार के समर्थन के लिये। जो लोग राजनीति में लिप्त होकर तथाकथित महान लेखक की पदवी लिये हैं उनके पुरुस्कार वापिस करने से कोई बदलाव नहीं होगा। यह स्वीकार्य है कि गलत बातों का और समाज विरोधी बातों का विरोध हो परन्तु वो हर कालखंड में होना चाहिये।सरकार के चेहरे और नीतियों से प्राप्त हुये लाभों के बल पर कदापि नहीं होना चाहिये। जो तथाकथित महान साहित्यकार ऐसा करने में तुले है उन्हें शर्म के मारे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिये।
अनिल अयान,९४७९४११४०७

मंगलवार, 11 अगस्त 2015

वैचारिक स्वतंत्रता की वर्षगांठ

वैचारिक स्वतंत्रता की वर्षगांठ
आजाद भारत के ६८वी वर्षगांठ हम मना रहे हैं। वर्तमान देश की वास्तविक स्थिति हम सब से छिपी नहीं है।आजकल समय सापेक्ष जिस स्वतंत्रता की सबसे ज्यादा विध्वंसक स्थिति बनी हुई है, वह वैचारिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। समाज में हर वर्ग में इसके मायने बदले हुये नजर आ रहे हैं। हर क्षेत्र में विचारों के आदान प्रदान और इसकी स्वच्छंदतावादी नीति असफल नजर आरही है। किसी वर्ग के लिये यह स्वतंत्रता वरदान शाबित हो रही है किसी के लिये यह अभिशाप के रूप में सामने आ रही है। इसकी वजह यह है कि उच्च और प्रतिस्पर्धी वर्ग अपने विचारों को व्यक्त करते समय अपना आप खोते नजर आते हैं। बाजारवाद और राजनैतिक लाभ इसका प्रमुख कारण है। विगत दिनों हमारा देश जिन परिस्थितियों से गुजरा वह जितना चिंता का विषय रहा उससे कहीं ज्यादा चिंता का विषय यह रहा कि तथाकथित राजनैतिक,सामाजिक,और धार्मिक सत्ताधीन लोग अपने विचारों को लोगों तक पहुँचाने या मीडिया के सामने प्रस्तुत करने से पहले यह भूल गये कि वो किस बात का समर्थन कर रहे हैं और इसका भारत की वर्तमान यथास्थिति पर क्या प्रभाव पडेगा। आज के समय पर विचारों को जनता के सामने लाने से पहले लोगों के द्वारा सोचने की प्रवृति छोडी जा चुकी है।
    वैचारिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सबसे ज्यादा बेडा गर्त राजनीति में हुई है। कुर्सी पा जाने का दंभ और ना पाने का क्षोभ राजनैतिक व्यक्तित्व की मिट्टी पलीत कर देता है। राजनैतिक फायदे के लिये ये लोग देश के विरोध में कुछ भी बोल देते हैं।भाषागत जूतम पैजार देखने को अधिक मिलती है।विगत दिनों याकूब मेमन की फाँसी हो या व्यापम घोटाले। संसद में सांसदों का निष्कासन हो या बिहार चुनावों की गर्मागर्मी। राधे माँ जैसे तथाकथित महाम्ंडलेश्वर विवाद हो या फिल्म इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष का विवाद सभी में वैचारिक अभिव्यक्ति की आजादी दुरुपयोग दिखा है। जहाँ पर वैचारिक आजादी का सही असर दिखना चाहिये वहाँ विलुप्त नजर आरही है। हमारे देश के पास आंतरिक कलह की चर्चा अधिक फैल रही है। मीडिया द्वारा परोसे जा रहे समसामायिक विमर्श भी सिर्फ बहसबाजी का रूप लेकर दम टोड देते हैं। सार्थक और स्वस्थ विमर्श और चर्चा का युग जा चुका है। आज के समय में वैचारिक आजादी के मायने विचारों की लीपापोती और विचारों के माध्यम से निकले शब्दों को आक्रामक बनाकर प्रहार करने की राजनीति की जा रही है।आज हम स्वतंत्रता की ६८वीं वर्षगाँठ मनाने जा रहे है और यह भी जानते है कि आज के समय में कितना जरूरी हो गया है यह समझना कि आजादी के मायने क्या है। जिस तरह के संघर्ष के चलते अंग्रेज भारत छॊड कर गये और भारत को उस समय क्या खोकर यह कीमती आजादी मिली। आज  ६७ वर्ष के ऊपर हो गया है स्वतंत्र भारत जो अपने विकसित होने की राह सुनिश्चित करने की उहापोह में संघर्ष कर रहा है। वैज्ञानिकता, व्यावसायिकता, वैश्वीकरण के नये आयाम गढ रहा है। आज के समय समाज, राज्य, राष्ट्र और अन्य विदेशी मुद्दे ऐसे है कि आज के समय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान में पानी फिरता नजर आ रहा है।ऐसा महसूस होता है कि पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे और आज अपने राजनेताओं के गुलाम हो गये हैं, और दूसरी तरफ आतंकवाद, और आंतरिक सुरक्षा के लगातार बढते मुद्दे भी कहीं ना कहीं भारत को घुन के समान खत्म करने में लगे हुये है. ऐसा लगता है कि गाडी की लाल बत्तियाँ वही है सिर्फ सवारियाँ बदल गयी है। आज जो भी राज्य और केंद्र की कुर्सी में बैठ रहा है वह सब अपने राजनैतिक समीकरण बनाने में लगे हुये है।आज के समय में भारत का संविधान भी सुरक्षित नहीं है।इसके साथ साथ भी खिलवाड करने, बलात्कार करने से राजनेता बाज नहीं आ रहे है,आज के समय में भाषागत मुद्दे, क्षेत्र के मुद्दे ,जाति धर्म के मुद्दे इस तरह छाये हुये है कि उसके सामने देश को प्रगति और विकास के विचार विमर्श करने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है। आज के समय मे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इस सब मुद्दों पर अपने प्रभावी होने का स्वांग भर रही हैं। संसद में सरकार और विपक्ष के बीच होने वाले संवाद इस बात की शत प्रतिशत पुष्टि करते हैं।आज सिर्फ भारत को भौतिक रूप से आजादी मिल गयी है परन्तु सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक,आजादी के सामने भारत आज भी पाश्चात देशों के पीछे घिघिया रहा है।
    आजादी के बाद आज के समय मे एक सर्वहारा वर्ग से पूँछे की बाबा तुम्हे आजादी के पहले और बाद में क्या अंतर दिखाई पडता है, तो चाहे किसान हो, मजदूर हो, बुजुर्ग हो, या कामगार हो वो सब यही कहेंगें कि पहले जमींनदारों, साहूकारों से, बिचौलियों से कर्जा लेकर अपना जीवनयापन करते थे, आज सरकार घर आकर जबरन कर्जा दे जाती है।और फिर उम्रभर इस कर्ज की ब्याज तले हमारी स्वतंत्रता कुचली जाती है।आज के समय बौद्धिक आजादी के नाम पर लोग अन्य जातियों धर्मों को गाली देने में अपनी शान समझते है।आज लोकतंत्र में तंत्रलोक मिलता नजर आरहा है।पूरा देश अपनी आजादी के गुमान और गुरूर में इतना मादक होगया है कि उसे ना अपने अतीत के संघर्ष की फिक्र है और ना इस बात का भान है कि भविष्य में भी कोई उसे फिर किसी तरीके से अपना उपनिवेश बना सकता और वो कुछ भी नहीं कर सकता है। आज के समय में भारत के  तथाकथित पडोसी ही दुश्मन बने हुये है, और तब पर भी भारत उनसे भाई चारे की बाँह फैलाये गले लगाने के लिये आतुर नजर आता है। इतने वर्ष होने के बाद भारत आज भी वैचारिक रूप से गुलाम है। बस गुलाम बनाने वाले अपना नकाब बदल लेते है। आने वाले यह प्रयास किया जाये कि नजर लग चुकी आजादी का अपने प्रयासों के सार्वभौमिक बनाया जाए नहीं तो. आज के जनप्रतिनिधि... प्रति जन निधि संचय करने में अपने आप के साथ साथ देश को भी विदेशियों के हाँथों बेंचते रहेंगें और आम जनता देश की आजादी के जश्न मनाती रहेगी. सुनिल

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

भारत बनाम इंडिया के बीच बेबस स्वतंत्रता

भारत बनाम इंडिया के बीच बेबस स्वतंत्रता
            मैने यह नहीं देखा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने किस तरह अंग्रेजों के चंगुल से भारत को मुक्त कराया.अंग्रेजों का शासन काल कैसा था.किस तरह अत्याचार होता था.परन्तु इतनी उम्र पार होने के बाद जब मैने विनायक दामोदर सावरकर की १८५७ का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम  पुस्तक को पढा तो अहसास हुआ कि उस समय की मनो वैज्ञानिक दैहिक पीडा क्या रही होगी.क्यो और कैसे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आगाज हुआ.अपने पूर्वजों से कहते सुना कि सतना रियासत का भी इस समर में बहुत बडा योगदान था.उसके बाद सतना के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार श्री चिंतामणि मिश्र की पुस्तक सतना जिला का १८५८७ हाथ में आई और उसे पढ कर जाना कि आजादी प्राप्त करने के लिये लोहे के चने चबाने पडे थे.आज हम आजाद मुल्क में सांस ले रहे है.जम्हूरियत और गणतंत्र की बात करते है.धर्म निरपेक्ष होने का स्वांग रच कर अपनी वास्तविकता से मुह चुरा रहे है.आजादी ६५ वर्श पूरा होने को है परन्तु क्या हम आजाद है? और जिन्हें यह अहसास होता है कि वो आजाद है वो अपनी आजादी को क्या इस तरह उपयोग कर पाया है कि किसी दूसरे की आजादी में खलल ना पडे.शायद नहीं ना हम आजाद है और ना ही हम अपने अधिकारों के सामने किसी और की आजादी और अधिकार दिखते है.आज भारत बनाम इंडिया के वैचारिक कुरुक्षेत्र की जमीन तैयार हो चुकी है.आजादी के दीवानो ने भारत के इसतरह के विभाजन को सोचा भी ना रहा होगा.इसी के बीच हमारी आजादी फंसी हुई है. दोनो विचारधाराओं के बीच हर पर यह स्वतंत्रता पिस रही है.
            स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने यह कभी सपने में भी ना सोचा होगा कि आने वाले समय में उन्हें आतंक वादी की तरह पाठ्यक्रमों में बच्चों के सामने लाया जायेगा.वो भी इस लिये क्योकि सरकार वामपंथ और दक्षिण पंथी रवैया अपनाये हुये है.जो सरकार आती है वह अपने पंथ के सेनानियों को शहीद और अन्य को आतंकवादी के रूप में पाठ्यक्रम में सुमार कर देती है.उस समय बिना किसी स्वार्थ के बलिदान देने वाले सच्चे सपूतों को आज स्वार्थपरिता के तले गुटने टेकने पड रहे है. आज लाल बहादुर शास्त्री जी का जय जवान जय किसान का नारा बेमानी हो चुका है.बापू का भारत के कृषि प्रधान होने का सपना मिट्टी में मिल चुका है. आज ना किसान की जय है और ना ही जवान की जय है.किसान आज भुखमरी,लाचारी और बेबसी से आत्महत्या करने के लिये मजबूर है.पहले के समय में लगान ना देने में जमीदार लोग किसानों को पेडों से लटकाकर कोडे मरवाते थे.पुलिस के जवान उन्हे जूते की मार देते थे.आज के समय में यदि कर ना दिया जाये तो पटवारी और राजस्व विभाग उनकी जमीन की जप्ती कर लेते है.किसान क्रेडिट कार्ड सिर्फ छलावा है.यदि पटवारियों और सरपंचों को घूस ना दी जाय तो किसानी का मुआवजा भी नहीं मिल पाता है.शास्त्री जी का किसान,और बापू के कृषि प्रधान देश में कृषि और कृषक ही आत्महत्या करने के लिये बेबस है.
            जवानों की स्थिति यह है कि युवा वर्ग आज अपनी आभासी दुनिया में व्यस्त है.कैरियर में शार्टकट रवैया उन्हें मंजिलों से ज्यादा दूर कर दिया है.युवा जवान वर्ग अपने रोजगार के लिये भटक रहे है.प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये सरकार के द्वारा की गई मनमानी के जवाब में अहिंसात्मक आंदोलन ,धरना प्रदर्शन करने में व्यस्त है.समाज में उनके लिये ना कोई सकारात्मक स्थान है और ना ही समर्थन है.सुरक्षा के जवानों की यह स्थिति है कि आजादी इतने वर्षों के बाद भी उनको ना सुविधाये मुहैया कराई गई और तो और उनके शस्त्रों में भी धांधलेबाजी और घोटाले किये गये.जिन दुश्मन देशो से वो भारत को बचाने के लिये हर मौसम में सीमा में डटे रहे,आतंकवादियों और घुसबैठियों को भारत की सीमा के नजदीक ना आने दिया.हमारे देश के रहनुमा उन्ही देशो के साथ मित्रता का संबंध बनाने के लिये योजनाये बनाते रहे राजनैयिक सलाहकार आतंकवादियों से मिलकर उन्ही की भाषा में बात करने लगे.
            आजादी के इतने सालों के बाद स्त्री सुरक्षा और सशक्तीकरण का स्वांग भरने वाला भारतीय गणतंत्र राष्ट्र, गनतंत्र की व्यवस्था को पालन करने में लग गया.जिसकी लाठी उसी की भैंस की कहावत का पालन होने लगा.जब गणतंत्र, गनतंत्र में परिवर्तित हुआ तो उसमें दिल्ली,उ.प्र.और बिहार,सबसे आगे निकल गये.बंदूखों की नोक में अत्याचार होने लगे,अस्मिता लूटे जाने लगी,हमारा देश विकास की होड में इतना आगे निकल गया कि,मूल्यों के लिये जगह ही नहीं बची,आजाद भारत की यही परिकल्पना हमारे पूर्वजों ने देखी रही होगी,धर्मनिरपेक्षता का यह हाल है कि लोग धर्म को अपनी स्वार्थ की रोटियाँ सेकने और हवस मिटाने का स्थान बना लिया.कोई धर्म के नाम को कैश करने लगा और कोई धर्म की आड लेकर राजनीति के अखाडे में दाँव आजमाने लगा.धरम के नाम पर दंगो और अराजकता की आग ने अमन,शांति सुख,चैन,सब को जला कर खाक कर दिया. यहा पर  स्वतंत्रता का अधिकार किसी को मिला तो इतना मिला कि वो इतना अमीर होता चला गया और इतना अमीर होगया जिसके दम पर वो सरकार को झुकाने लगा.और दूसरे की स्वतंत्रता पर डांका डालने लगा.वैचारिक स्वतंत्रता और भाषा गत आजादी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा वोट बैंक के लिये राजनेताओं के द्वारा किया गया..वाक युद्ध में तो मर्यादा तार तार होती रही.
            इस आजाद मुल्क के शुरुआती दिनों में भारत के राजनेता भी ईमानदार,लोकतंत्र और गणतंत्र की परंपरा का निर्वहन करने वाले हुआ करते थे.समाज में धर्म निरपेक्षता और आजादी का जश्न हर गली मोहल्ले में देखा जा सकता था.पंद्रह अगस्त को छुट्टी की तरह राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाता था.आज बाजारवाद और वैश्वीकरण ने इस राष्ट्रीय त्योहार को निगल लिया है.आज के समय पर पंद्रह अगस्त छुट्टी का दिन अधिक और आजादी की वर्षगांठ कम नजर आता है.आज हर जगह सब अपने अपने में व्यस्त है.देश के बारे में जागरुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के ८० प्रतिशत युवाओ और बच्चों को अभी यह नहीं पता की देश का राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत क्या है राष्ट्र चिन्हों की कोई जानकारी ही नहीं है.इनसबके लिये जितना सरकार दोषी है उतना हम सब भी गुनहगार है.यदि हम आने वाली पीढी को समुचित जानकारी नहीं प्रदान करेंगें तो वह भारत में तो रहेगी परन्तु भारत के बारे में जानेगी कुछ भी नही.स्वतंत्रता दिवस मनाना , स्वतंत्रता की रक्षा के लिये वचन बद्ध होना,और स्वतंत्रता की कीमत को समझकर उसकी रक्षा करना तीनो में बहुत ही बडा अंतर है.आजादी के इस जश्न को आज व्यापक बनाने की आवश्यकता है ताकि इसकी याद और गूँज आने वाली पीढी के जहन में लंबे समय तक बनी रहे.


अनिल अयान ,सतना

अतिक्रमण जरूर हटाओ , पर खुद को तटस्थ बनाओ.

अतिक्रमण जरूर हटाओ , पर खुद को तटस्थ बनाओ.
नगरनिगम हो या नगर पंचायत हो इन संस्थाओं के पास अतिक्रमण विरोधी दस्तों का इंतजाम जरूर होता है.दस्ता,दस्ते के कर्मचारी,और वाहन व्यवस्था सर्व सुविधा युक्त युक्त होती है.ये संस्थायें सतना में नहीं वरन रीवा,सीधी पन्ना और भी अन्य जिलों में यह कार्यवाही साल भर में दो तीन बार नियमित रूप से करती है.और यदि कोई राजनैति शक्सियत आने वाली होती है तब यह कार्यवाही तेज हो जाती है.सरकार को यह दिखाने का प्रयास किया जाता है कि यहाँ की सुंदरता में कोई ग्रहण नहीं लगा हुआ है.एक दो दिन पूर्व सतना शहर में एक दो स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया,इस बार अतिक्रमण हटाने के केंद्र बिंदु थे आई.जी. महोदय जिनके नेतृत्व में नगर निगम को यह सफलता हाथ लगी.पर क्या वजह है कि अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता बार बार नगर निगम को पडती है. कितना समय,श्रम,और अर्थ पानी की तरह हर बार बहा दिया जाता है इन प्रश्नो का जवाब किसी के पास नहीं है.शहर कोई भी हो परन्तु महानगरों की बात छोड दें तो सबकी कहानी एक जैसे है. हर बार जो दस्ता इस कार्यवाही को अंजाम देता है उसके ऊपर लाखों रुपये खर्च होता है. परन्तु एक सप्ताह के बाद उसका परिणाम शून्य ही नजर आता है.
            अतिक्रमण का मूल अर्थ है किसी की सम्पत्ति पर गैरकानूनन रूप से कब्जे की प्रक्रिया,आज अतिक्रमण करना और करवाना दोनो बायें हाथ का खेल हो गया है.फुटपाथियों और गरीब तबके का दुकानदार अपनी मजबूरी और रोटी ,कपडा, मकान के लिये किसी शासकीय भूखंड का इस्तेमाल अपना व्यवसाय करने के लिये करता है. परन्तु शाम होते ही वह उस जगह को खाली करके चला जाता है और सुबह फिर उसी जगह पर अपना सामान बेंचने के लिये गावों से आता है.शासन की दृष्टि में यह अतिक्रमण किरकिरी की तरह चुभता है.अधिकारियों को यह अतिक्रमण दिन रात परेशान करके रखता है. अतिक्रमण का दूसरा भी प्रकार है जिसका उपयोग बडे व्यवसायी,उद्योगपति,और माफिया वर्ग करता है शासन के भूखंड में गैरकानूनन रूप से कब्जा करते है उसको धार्मिक रूप से प्रचारित प्रसारित करते है. वहाँ या तो खदानें,या कालोनियाँ , बहुमंजिली इमारतों के पास की सुंदरता बढाने के लिये उपयोग करते है.राजनेता इस प्रकार के अतिक्रमण का इस्तेमाल आज के समय पर मैरिज गार्डन और अन्य प्रकार के ओपन कैंपस पैलेस खोलने के लिये करते है.इस प्रकार के अतिक्रमण कभी आदतन और बंदूख की नोंक पर होते है.या कभी सुविधा शुल्क का उपयोग कर अधिकारियों की सेवा करके किया जाता है.इस प्रकार के अतिक्रमण के लिये ना ही नगर निगमों के पास कोई दस्ता होता है और ना ही शासन के पास कोई अमला होता है. यह प्रश्न भी उठता है कि प्रशासन  इस अतिक्रमण को हटाने के लिये कौन से मुहुर्त का इंतजार कर रहा है.क्या इससे शासकीय राजस्व का नुकसान शासन के कुछ कमाऊखोर अधिकारी नहीं कर रहे है.इसको देखने के लिये कौन सी कमेटी है.क्या वह भी इन दस्तो की तरह तटस्थ रूप से काम करना बंद कर चुकी है.कौन जवाब देगा इन सब प्रश्नों के,शायद अभी उत्तर निरुत्तर है.आज के समय पर अतिक्रमण हटाने का काम हमेशा चेहरा ,पावर,राजनैतिक पहुँच देख कर किया जाता है.इस कार्यप्रणाली में सुधार करने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है.

            जगह कोई भी हो,शहर कोई भी हो, परन्तु शासकीय जमीन में कुछ समय बिता कर, अपना व्यवसाय कर,रोजी रोटी कमाने की स्वतंत्रता हर रहवासी को है.ये अतिक्रमण कारी जो फुटपाथ में बैठ कर ,सडक के किनारे दुकान लगाकर अपनी रोजी रोटी कमाते है वो खुद इस बात को स्वीकार करते है कि यदि शासन गलत काम करने की बजाय हमें कोई जगह निर्धारित कर दे तो हम वहीं व्यवसाय करेंगें.परन्तु नगर निगम और नगर पंचायत के कुछ ऐसे भी कर्मचारी है जो इनको निर्वासित करने की पहल तो करते है परन्तु इन्हे एक स्थाई स्थान प्रदान करने की पहल नहीं कर सकते है.प्रशासन बडे उद्योगपतियों के अतिक्रमण को भूल जाता है और इन फुटपाथियों के अतिक्रमण का स्थाई इलाज नहीं खोज पाया है.इनसे नगर निगम की वसूली की जाती है.बिजली का टी.सी. बिल वसूला जाता है.पुलिस के द्वारा दादागिरी दिखाई जाती है. और ऐन मौके पे इनका ठेला,बोरिया बिस्तर उठाकर जब्त भी कर लिया जाता है.मुझे लगता है कि अतिक्रमण करने वाले जितने दोषी है उससे कहीं ज्यादा दोषी प्रशासन के ये लोग भी है.यदि अतिक्रमण कारियों को सजा दी जाती है तो इन अधिकारियों और विभागों पर भी कार्यवाही होना चाहिये. यह सब तो एक तरफा बात है बडे कदवार अतिक्रमणकारियों से शासन की जमीन अथवा भूखंड को अतिक्रमण मुक्त करना चाहिये.अतिक्रमण करना गुनाह है परन्तु अतिक्रमण कारियों को शासकीय सह देना उससे बडा गुनाह है. यह भी सच है कि यदि मंडियों ,के लिये,मीट मार्केट के लिये ,सब्जी वालों के लिये,दूधवालों के लिये स्थान निर्धारित है तो इन ठेलेवालो और गुमटी वालों के लिये कटराबाजार की व्यवस्था क्यों नहीं है.यदि इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया और आर्थिक मदद शासन प्रदान करे तो शासन को इस प्रकार के अतिक्रमण से राहत तो मिलेगी ही साथ में उसका इस पर खर्च होने वाला अर्थ,श्रम,और समय भी बचेगा.अब शासन को बडे अतिक्रमण कारियों की ओर रुख करना होगा साथ ही साथ इसके लिये नियम ,कानून और सजा को और कडी करने की आवश्यकता है.शासन के हर इस तरह के कामों में यदि तटस्थता होगी तो किसी को नुकसान और पीडा नहीं होगी.

शनिवार, 9 अगस्त 2014

भारत बनाम इंडिया के बीच बेबस स्वतंत्रता

भारत बनाम इंडिया के बीच बेबस स्वतंत्रता
मैने यह नहीं देखा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने किस तरह अंग्रेजों के चंगुल से भारत को मुक्त कराया.अंग्रेजों का शासन काल कैसा था.किस तरह अत्याचार होता था.परन्तु इतनी उम्र पार होने के बाद जब मैने विनायक दामोदर सावरकर की १८५७ का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पुस्तक को पढा तो अहसास हुआ कि उस समय की मनो वैज्ञानिक दैहिक पीडा क्या रही होगी.क्यो और कैसे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आगाज हुआ.अपने पूर्वजों से कहते सुना कि सतना रियासत का भी इस समर में बहुत बडा योगदान था.उसके बाद सतना के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार श्री चिंतामणि मिश्र की पुस्तक सतना जिला का १८५८७ हाथ में आई और उसे पढ कर जाना कि आजादी प्राप्त करने के लिये लोहे के चने चबाने पडे थे.आज हम आजाद मुल्क में सांस ले रहे है.जम्हूरियत और गणतंत्र की बात करते है.धर्म निरपेक्ष होने का स्वांग रच कर अपनी वास्तविकता से मुह चुरा रहे है.आजादी ६५ वर्श पूरा होने को है परन्तु क्या हम आजाद है? और जिन्हें यह अहसास होता है कि वो आजाद है वो अपनी आजादी को क्या इस तरह उपयोग कर पाया है कि किसी दूसरे की आजादी में खलल ना पडे.शायद नहीं ना हम आजाद है और ना ही हम अपने अधिकारों के सामने किसी और की आजादी और अधिकार दिखते है.आज भारत बनाम इंडिया के वैचारिक कुरुक्षेत्र की जमीन तैयार हो चुकी है.आजादी के दीवानो ने भारत के इसतरह के विभाजन को सोचा भी ना रहा होगा.इसी के बीच हमारी आजादी फंसी हुई है. दोनो विचारधाराओं के बीच हर पर यह स्वतंत्रता पिस रही है.
स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने यह कभी सपने में भी ना सोचा होगा कि आने वाले समय में उन्हें आतंक वादी की तरह पाठ्यक्रमों में बच्चों के सामने लाया जायेगा.वो भी इस लिये क्योकि सरकार वामपंथ और दक्षिण पंथी रवैया अपनाये हुये है.जो सरकार आती है वह अपने पंथ के सेनानियों को शहीद और अन्य को आतंकवादी के रूप में पाठ्यक्रम में सुमार कर देती है.उस समय बिना किसी स्वार्थ के बलिदान देने वाले सच्चे सपूतों को आज स्वार्थपरिता के तले गुटने टेकने पड रहे है. आज लाल बहादुर शास्त्री जी का जय जवान जय किसान का नारा बेमानी हो चुका है.बापू का भारत के कृषि प्रधान होने का सपना मिट्टी में मिल चुका है. आज ना किसान की जय है और ना ही जवान की जय है.किसान आज भुखमरी,लाचारी और बेबसी से आत्महत्या करने के लिये मजबूर है.पहले के समय में लगान ना देने में जमीदार लोग किसानों को पेडों से लटकाकर कोडे मरवाते थे.पुलिस के जवान उन्हे जूते की मार देते थे.आज के समय में यदि कर ना दिया जाये तो पटवारी और राजस्व विभाग उनकी जमीन की जप्ती कर लेते है.किसान क्रेडिट कार्ड सिर्फ छलावा है.यदि पटवारियों और सरपंचों को घूस ना दी जाय तो किसानी का मुआवजा भी नहीं मिल पाता है.शास्त्री जी का किसान,और बापू के कृषि प्रधान देश में कृषि और कृषक ही आत्महत्या करने के लिये बेबस है.
जवानों की स्थिति यह है कि युवा वर्ग आज अपनी आभासी दुनिया में व्यस्त है.कैरियर में शार्टकट रवैया उन्हें मंजिलों से ज्यादा दूर कर दिया है.युवा जवान वर्ग अपने रोजगार के लिये भटक रहे है.प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये सरकार के द्वारा की गई मनमानी के जवाब में अहिंसात्मक आंदोलन ,धरना प्रदर्शन करने में व्यस्त है.समाज में उनके लिये ना कोई सकारात्मक स्थान है और ना ही समर्थन है.सुरक्षा के जवानों की यह स्थिति है कि आजादी इतने वर्षों के बाद भी उनको ना सुविधाये मुहैया कराई गई और तो और उनके शस्त्रों में भी धांधलेबाजी और घोटाले किये गये.जिन दुश्मन देशो से वो भारत को बचाने के लिये हर मौसम में सीमा में डटे रहे,आतंकवादियों और घुसबैठियों को भारत की सीमा के नजदीक ना आने दिया.हमारे देश के रहनुमा उन्ही देशो के साथ मित्रता का संबंध बनाने के लिये योजनाये बनाते रहे राजनैयिक सलाहकार आतंकवादियों से मिलकर उन्ही की भाषा में बात करने लगे.
आजादी के इतने सालों के बाद स्त्री सुरक्षा और सशक्तीकरण का स्वांग भरने वाला भारतीय गणतंत्र राष्ट्र, गनतंत्र की व्यवस्था को पालन करने में लग गया.जिसकी लाठी उसी की भैंस की कहावत का पालन होने लगा.जब गणतंत्र, गनतंत्र में परिवर्तित हुआ तो उसमें दिल्ली,उ.प्र.और बिहार,सबसे आगे निकल गये.बंदूखों की नोक में अत्याचार होने लगे,अस्मिता लूटे जाने लगी,हमारा देश विकास की होड में इतना आगे निकल गया कि,मूल्यों के लिये जगह ही नहीं बची,आजाद भारत की यही परिकल्पना हमारे पूर्वजों ने देखी रही होगी,धर्मनिरपेक्षता का यह हाल है कि लोग धर्म को अपनी स्वार्थ की रोटियाँ सेकने और हवस मिटाने का स्थान बना लिया.कोई धर्म के नाम को कैश करने लगा और कोई धर्म की आड लेकर राजनीति के अखाडे में दाँव आजमाने लगा.धरम के नाम पर दंगो और अराजकता की आग ने अमन,शांति सुख,चैन,सब को जला कर खाक कर दिया. यहा पर स्वतंत्रता का अधिकार किसी को मिला तो इतना मिला कि वो इतना अमीर होता चला गया और इतना अमीर होगया जिसके दम पर वो सरकार को झुकाने लगा.और दूसरे की स्वतंत्रता पर डांका डालने लगा.वैचारिक स्वतंत्रता और भाषा गत आजादी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा वोट बैंक के लिये राजनेताओं के द्वारा किया गया..वाक युद्ध में तो मर्यादा तार तार होती रही.
इस आजाद मुल्क के शुरुआती दिनों में भारत के राजनेता भी ईमानदार,लोकतंत्र और गणतंत्र की परंपरा का निर्वहन करने वाले हुआ करते थे.समाज में धर्म निरपेक्षता और आजादी का जश्न हर गली मोहल्ले में देखा जा सकता था.पंद्रह अगस्त को छुट्टी की तरह राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाता था.आज बाजारवाद और वैश्वीकरण ने इस राष्ट्रीय त्योहार को निगल लिया है.आज के समय पर पंद्रह अगस्त छुट्टी का दिन अधिक और आजादी की वर्षगांठ कम नजर आता है.आज हर जगह सब अपने अपने में व्यस्त है.देश के बारे में जागरुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के ८० प्रतिशत युवाओ और बच्चों को अभी यह नहीं पता की देश का राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत क्या है राष्ट्र चिन्हों की कोई जानकारी ही नहीं है.इनसबके लिये जितना सरकार दोषी है उतना हम सब भी गुनहगार है.यदि हम आने वाली पीढी को समुचित जानकारी नहीं प्रदान करेंगें तो वह भारत में तो रहेगी परन्तु भारत के बारे में जानेगी कुछ भी नही.स्वतंत्रता दिवस मनाना , स्वतंत्रता की रक्षा के लिये वचन बद्ध होना,और स्वतंत्रता की कीमत को समझकर उसकी रक्षा करना तीनो में बहुत ही बडा अंतर है.आजादी के इस जश्न को आज व्यापक बनाने की आवश्यकता है ताकि इसकी याद और गूँज आने वाली पीढी के जहन में लंबे समय तक बनी रहे.

अनिल अयान ,सतना

मंगलवार, 5 अगस्त 2014

प्रेमचंद्र की प्रगतिशीलता से उपजे सवाल और जवाब.

 प्रेमचंद्र की प्रगतिशीलता से उपजे सवाल और जवाब.
(मुंशी प्रेमचंद -३१ जुलाई १८८० से ८ अक्टूबर १९३६)
मुंशी प्रेमचंद, एक ऐसा छद्म नाम जो धनपत राय को हिन्दी कथा साहित्य में अमर कर दिया.हंस के संपादक होने के साथ उनका कथा और उपन्यास साहित्य का सफर इतना गतिशील रहा कि आज भी उनकी कथा और उपन्यास के मुरीद इस देश में ही नहीं वरन विदेशों में भी उपस्थित है. लगभग एक महीने पूर्व ए.अरविंदाक्षन की पुस्तक प्रेमचंद के आयाम पढने को प्राप्त हुई उस पुस्तक को पढ कर यह भान हुआ कि वाकयै मुंशी प्रेमचंद ने अपने पात्रों में भारतीय ग्राम्य जीवन और परंपरा को जिया है.प्रेमचंद की रचनाशीलता सदैव साहित्य सरिता में प्रवाहित होती रही है. उन्होने वह सब अपनी कहानियों और उपन्यासों में लिखा जो उस समय भारत में घट रहा था और आज भी वही घट रहा है.बस  उन घटनाओं के परिदॄश्य बदल गये है.उन्होने अपनी नजदीकियों को ही बस नहीं अपनी दूरियों को भी बाकायदे अपनी कहानियों में उभारा है.उन्होने अपने सरल आदर्शवाद के चलते जन मानस की संवेदना,पीडा,सुख दुख और सामन्जस्य को केंद्र में रखकर अपनी कहानियों के पात्र और कथोपकथन को साहित्य में स्थान दिया है.इसी वजह से हम सब उन्हें कथा सम्राट कहते है.प्रेमचंद के स्वराज की कल्पना भी अनोखी थी.उनके स्वराज में शोषण रहित समाज का दृश्य था.कहीं भी सामाजिक राजनैतिक विषमता का कोई भी स्थान नहीं था.प्रेमचंद ने ग्राम्य जीवन के लिये नगर पाश्चात सभ्यता का आक्रमण खतरनाक माना था.उन्होने भारतीय किसान,मजदूर और स्त्री विमर्ष का बहुत पहले से अपने उपन्यासों और कथाओं में जिक्र कर चुके थे.उन्होने स्त्रीविमर्श के संदर्भ में यह मत था कि स्त्री ना पुराने धर्म संस्कारों से जकडी हो और ना वह मातृत्व सेवा भावना, करुणा से विमुख होकर पश्चिमी सभ्यता अपनाने वाली स्त्रियों की तरह अतिचंचल,विलासप्रिय और अनुत्तरदायी बने.उन्होने अपने कथा साहित्य में दलित विमर्श को भी बखूबी उकेरा है.उनका मानना है कि दलित चिंतन कोई भी करे,पर अंबेडकर का अनुवर्ती ना होकर पूर्ववर्ती होना चाहिये,सहवर्ती होना चाहिये.
          अर्धशतकीय उपन्यास और शतकीय प्रसिद्ध कथाओं की रचना करने के बाद भी बहुत सी ऐसी रचनाये है जो पाठको के समक्ष आ ही नहीं पाई है.क्योंकि जिस वक्त वो अपने लेखन के चरम बिंदु में थे उस समय भारत में अंग्रेजों का शासन था और विपरीत परिस्थितियों से उन्होने अपनी कथाओं को सजाया और संवारा था.वो हंस पत्रिका के संपादक भी थे.और यह कार्य उनसे अपनी पत्रिका के लिये छद्म नामों से कई कहानियों की रचना भी करवा गया.शोज ए वतन नाम की पहली कृति आज भी अधिक्तर पाठकों की नजरों के सामने नहीं आ पायी है.और भी शतक पूरी कर रही रचनायें है जो आज भी विलुप्त हो गई है.उनके बेटे ने उनके देहांत के बाद कई रचनाओं को संग्रहित करके उनका संग्रह प्रकाशित करवाया था परन्तु सिर्फ इतना ही काफी नहीं था.आज के समय में मुंशी प्रेमचंद वह पेटेंट नाम है जिसका उपयोग करके कई प्रकाशक कैश कर रहे है.उनके कहानियों और उपन्यासों को कई बार प्रकाशको ने अलग अलग शीर्षक से प्रकाशित किये और पाठको को बेंच दिया .परन्तु आज भी पाठकों की वह प्यास बुझी नहीं है.मुंशी प्रेमचंद वो रचनाकार है जिन्होने भारत की दुर्दशा को स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व से स्वतंत्रता के पश्चात भी अपनी नजरों से देखा था उसी का परिणाम रहा है कि उनकी कहानियों और उपन्यासों में किसानों,ग्राम्य जीवन,भ्रष्टाचार,अत्याचार,स्त्रीविमर्श,दलित समुदाय के मुद्दे,अपने समय से पहले ही रखे जा चुके थे.उन्होने प्रगतिशीलता का भाव अपने लेखन पहले ही स्पष्ट कर दिया था.
          आज वामपंथ और दक्षिण पंथ और उनके समुदाय के लेखक प्रेमचंद को अपने अपने कुनबे का साबित करने में लगे हुये है.कम्युनिष्ट उन्हें अपने कुनबे का प्रमुख मानरहे है.प्रगतिशील उन्हें अपने कुल का दीपक मान रहे है.दक्षिणपंथी उन्हें अपनी परंपरा का पोषक माने बैठे है.परन्तु प्रेमचंद के अनुसार वास्तव में हर लेखक कवि प्रगतिशील होता है.वो अपने समय घटनाओं के माध्यम से भविष्यदृष्टा के रूप में भविष्य की परिकल्पना करता है. क्योंकि वास्तविक पृष्ठभूमि में खडा होकर ही कल्पना का उद्गम करता है और रचनाकर्म को पूर्ण करता है.प्रगतिशील लेखक संघ का बार बार इस बात का उल्लेखकरना कि प्रेमचंद उनके पूर्वज है तो उस संदर्भ में लखनऊ अधिवेशन के दौरान उन्होने स्पष्ट कर दिया था कि प्रगतिशील लेखक वह लेखक जो अपने समय में रहकर विकास की बात करे जो हर कलमकार करता है.बस अंतर इतना होना है जो जिस बैनर तले होना है उसका महत्व उतला बढ जाता है और जो स्वतंत्र लेखन करता है उसके लेखन और उसकी विचार धारा के लिये हमेशा ही साहित्यकारों में विवाद बना रहता है.हम यदि प्रेमचंद के रचना संसार को पढे तो पता चलेगा की वो प्रारंभ से ही प्रगतिशील थे.पर उनकी पीठ में बार बार कुरेदना कि वो प्रगतिशील ही है.बार बार उनके नाम का उपयोग करके कैश करना गलत है.प्रेमचंद सृजन पीठ उज्जैन में है परन्तु अफसोस है कि वो भी प्रेमचंद के साहित्य को समाज तक बखूबी नहीं पहुचा सकी.फंड आये और गये परन्तु कार्यक्रम सिर्फ फाइलों में कैद होकर रह गये.आज अच्छे पाठक की मजबूरी है कि उसे यदि कालजयी साहित्य को पढना है तो प्रेमचंद कहानियों और उपन्यासों से मुख्तसर होना ही पडेगा.जो उस समय का था, वर्तमान समय का भी है और भविष्य का भी उसी तरह प्रासंगिक बना रहेगा.अंतत यही कहना चाहता हूँ कि प्रेमचंद्र जैसे शिखर पुरुष के नाम पर कैश करना छोड कर ,राजनीति करना छोड कर यदि उनके लेखन को आत्मसात करने का प्रयास किया जाये उसे आने वाले पीढी के साथ साझा किया जाये तो यही उनके लिये सबसे बडी श्रृद्धांजलि होगी.एक अमर कलमकार को सच्ची श्रृद्धांजलि.

अनिल अयान,सतना.

मंगलवार, 22 जुलाई 2014

अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनी, वैदिक की पाक यात्रा

अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनी, वैदिक की पाक यात्रा
एक सप्ताह से डा वेद प्रकाश वैदिक जी के मिलन प्रसंग को बहुत समय से अवलोकन कर रहा हूँ.उनका पाकिस्तान जाना, नवाज शरीफ ,प्रधान मंत्री पाकिस्तान से मिलना और फिर वहाँ के पत्रकारों के कहने बस से मोस्ट वांटेड हाफिज सईद से मुलाकात कर लेना, मिलकर भारत आने का निमंत्रण दे देना.यह सब इतना ज्यादा आसानी से वो मीडिया को बता रहे थे जैसे उन्होंने बहुत बडा कार्य करके पाकिस्तान से लौटे या ये कहें कि काश्मीर मुद्दा और अन्य समस्याओं का निपटारा करवा कर लौटे हो.और तो और कई न्यूज चैनल के प्रस्तुत करताओं को ऐसे डाँट रहे थे जैसे उन्होने वैदिक जी से सवालात करके देश द्रोह कर दिया हो.और उसके बाद क्या हुआ हम सब जानते है.आज उनके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर हो गई है.
मै खुद वैदिक जी के बहुत से आलेख पढा हूँ.उनकी विद्वता का कायल रहा हूँ.विषय विशेषज्ञ मानने लगा था.परन्तु इस बार की घटना ने सबके साथ मुझे भी सोचने के लिये मजबूर कर दिया है कि क्या वैदिक जी का हाल अपने मुँह मिया मिट्ठू बनने जैसी हो गई है. और इसी के चलते वो पाकिस्तान में जल्द बाजी में हाफिज सईद से भी मिलने के लिये तैयार हो गये क्योंकि वहाँ के पत्रकारों ने अपने शब्द जाल के मोहपाश में वैदिक जी को मोहित कर लिये थे.वैदिक जी का यात्रा वृतांत और उनके जीवन के महत्वपूर्ण लमहों को उनके मुँह से ही सुनने के बाद लगा कि  वो अति उत्साह वादिता के शिकार थे और इसी का परिणाम रहा है कि वो आज इस हाल में है.उनका हाल कुछ ऐसा हो गया है कि गये थे हरि भजन को और औटन लगे कपास.वो चाहे जितना अपने को राष्ट्र भक्त और सबसे बडा वीवी आई पी व्यक्ति और भारत का नागरिक घोषित कर ले परन्तु उनकी भाषा शैली को सुनने के बाद लगता है कि वो अपने ही मुख से अपनी प्रशंसा करने में लगे है.क्योंकि जो लोग गहरे होते है वो अपना गुणगान नहीं करते है.अतिउत्साहवादिता का परिणाम था कि वो इतना सब कुछ होने के बाद भी वो अपने किये गये कार्य और उसके परिणाम से उठे विवाद का कोई दुख नहीं है वो विदेश मंत्री, विदेश सचिव,और अन्य राजनेताओं को भी गलत मान रहें है.वो अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बात करते है. पर इस स्वतंत्रता से उठे शैलाब और सुनामी का कोई छोभ तक नहीं है.अपने को पत्रकार मानते है.पर कैसे वो पाकिस्तान के प्रधान मंत्री से मुलाकात की अनुमति भारत से मिली कैसे उन्हें पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई.क्या यह शासकीय यात्रा थी या व्यक्तिगत यात्रा थी. व्यक्तिगत यात्रा थी तो फिर वहाँ के प्रधान मंत्री से क्या काम था.हाफिज सईद की मुलाकात यदि शासकीय नहीं थी तो उसका वीडियों और पिक्चर क्यों खीची गयी. और यदि व्यक्तिगत थी तो फिर वैदिक जी को व्यक्तिगत क्या काम आन पडा हाफिज शहीद से ,और वो भी तब ,जब प्रधान मंत्री जी ब्रिक्स सम्मेलन में अपनी भागीदारी और अपने देश का परचम लहरा रहा है. कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है. आर एस एस का कोई  संबंध नही है. विवेका नंद फाउंडेशन से उनका कोई नाता नहीं है. तो भी इतने झूठ क्यों बोले गये जो साफ साफ जनता और मीडिया के पकड में आगये.अपने को राष्ट्र वादी और प्रसिद्ध पत्रकार का राग अलापने वाले वैदिक जी को काश्मीर को आजाद करवाने और हाफिज शहीद को भारत में न्योता देने का अधिकार किसने दिया था. कुछ ये ऐसे प्रश्न है जिसका जवाब ना वैदिक जी के पास है और ना ही भारत की सरकार के पास.
इन सवालों के जवाब ही निर्णय तक पहुँचा सकते है कि वैदिक जी कैसे है. वैसे ,जैसे वो अपने विचारों के माध्यम से आम जनता को अखबारों में नजर आते है. या फिर वैसे ,जैसे वो इस धमाचैकडी मचाने के बाद टीवी चैनलों में हम सब को दिख रहे है. जिस हाफिज सईद के लिये देश की सेना पाकिस्तान से युद्ध के लिये तैयार है.जिसके लिये रक्षा मंत्रालय अपने दांव पेच आजमा रहा है. भारत के शहीदों के परिवारों के लिये वो सबसे बडा जानी दुश्मन है.भारत सरकार जिसके लिये पाकिस्तान से कोई समझौता करने के लिये कोई बात सुनने के लिये तैयार नहीं है.उससे मिलना और मिलकर भारत आने का निमंत्रण दे देना.और तो और काश्मीर को पाक को आजाद करके सौंप देने की घोषणा करके आना. देश द्रोह नहीं तो और क्या है.  वैदिक जी विद्वता का नकाब ओढ कर पत्रकारिता का घोषणा पत्र लिये अतिउत्साह वादिता की सजा भोग रहे है.और इस बात की सजा भी मिलनी चाहिये क्योंकि उन्होने भारत की सरकार की अनुमति के बिना दुश्मन देश से गये वहाँ पर देश के सबसे बडे आतंकी अपराधी से मेल मिलाप कर अपने देश में उसकी पैरवी कर रहे है.मै इतना जानता हूँ .भारत की जगह कोई और देश होता तो काफिर करार कर सिर कलम कर दिया गया होता.इस प्रकार के बहुत से उदाहरण अरब देशों में मौजूद है.हमारी उदारवादिता और हमारी स्वतंत्रता देश की रक्षा व्यवस्था से बढकर नहीं हो सकती है.इस बात को वैदिक जी और उन जैसे लोगों को स्वतः ही समझ लेना चाहिये.
अनिल अयान.सतना

शुक्रवार, 11 जुलाई 2014

छिडा घमासान,धर्म व आस्था में कौन महान


छिडा घमासान,धर्म व आस्था में कौन महान
बहुत दिनों से वैचारिक कुरुक्षेत्र का जीताजागता उद्धरण देखने को  मिल रहा है.और उसका परिणाम यह है कि संवादों से विवादों का उदय हो रहा है. नित नूतन वाक युद्ध से आस्थाये और धर्म आहत हो रहे है. वाकयुद्ध के प्रहार इतने तगडे है कि इनकी आँच धर्मावलंबियों, धर्मशास्त्रियों और तो और भक्तों में भी दिख रही है.मामला सिर्फ इतना सा है कि धर्म की भक्ति पुरातन काल से चली आरही है परन्तु इसमें आस्था का केंद्र बिंदु परिवर्तित होने से धर्मगुरु खिन्न हो गये है.और वाकयुद्ध का प्रारंभ जाने अनजाने ही हो गया है.आपत्ति जनक संवाद किये जारहे है. आस्थायें और भक्ति दोनो ही परिचर्चाओं के घेरे में खडी हो गई है.यहाँ तक की अदालत तक का दरवाजा खटखटाना पडा है.साई बाबा भक्तों और सनातन धर्म गुरु शंकराचार्य के बीच का विवाद का कुछ परिणाम निकलने की संभावना अब कम नजर आ रही है
      सवाल कुछ भी हो ,सब परिस्थितियों का खेल नजर आता है. इतने वर्षों से मौन धारण करके रखना और अचानक इस तरह के संवेदनशील विषय पर वैचारिक और वाक युद्ध की स्थिति निर्मित करने का श्रेय धर्मगुरु को ही दिया जा सकता है.क्योंकि उनके ही बयान से यह स्थिति निर्मित हुई है.शिरडी की साई पीठ को अपने बयान में शामिल करना उनके आय व्यय के बारे में प्रश्न चिन्ह खडा करना,साई भक्तों को हिंदू देवी देवताओं की पूजा ना करके अपमान करने का श्रेय देना और तो और साई बाबा के धर्म को मुस्लिम धर्म की श्रेणी में लाना कहीं ना कहीं अराजकता को भी बढावा देने जैसा ही था.सनातन धर्म को मानने वाले किसी तरह के राग अलापने के मुहताज नहीं होते है.और किसी के कहने पर कोई अपनी पूजा अर्चना करना  नहीं बदल सकता है और ना ही छोड सकता है.हम सब जानते है कि हिन्दू धर्म नहीं बल्कि वैदिक कालीन परंपरा है जिसका असर हर भारतवासी के मन में है.इस परंपरा को हिंददेश में रहने वाला बखूबी जानता है.उसके प्रचार प्रसार या विज्ञापन के दम पर मजबूत नहीं किया जा सकता है.एक शेर याद आ रहा है.
      यूनान मिश्र रोमा सब मिट गये जहाँ से
      क्या बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
हम सब जिस धर्म के अनुयायी है उसी धर्म को मानते हुये अन्य धर्मों का आदर करने की विरासत हमें अपने पूर्वजों से मिली है. परन्तु इस तरह  का वाकयुद्ध हमारी इस विरासत को छिन्न भिन्न करती है.संविधान में भी हमारे मौलिक अधिकारों में अपनी आस्था के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान करने और पूजा अर्चना करने का अधिकार प्राप्त है बशर्ते उससे अन्य लोगो की भावनाओं को ठेस न पहुँचे. कोई भी धर्म गुरु अपने प्रभाव से किसी भी व्यक्ति को यह बाध्य नहीं कर सकता है कि वो देवी देवताओं को यदि मानेगा तो उसे साई बाबा के दर में जाने और उनकी पूजा करने से परहेज करना होगा. क्योकि आस्था रक्त की तरह हमारी धमनियों में बहती है वो किसी भी उत्प्रेरक से प्रभावित होकर अपना बहाव बंद नहीं कर सकती है और ना ही दिशा बदल सकती है. हिंदू धर्म में ही हम अपने गुरु बाबा,कुल गुरुओ,और संतो का आदर करते है.पूजा करते है उन्हें भगवान का दर्जा देते है.देवभाषा संस्कृत में भी कई शुभाषित श्लोको में भी इस बात का जिक्र मिलता है और हम अपनी अगली पीढी को सिखाते है.क्या यह सब मिथ्या है या सिर्फ आदर्शवादी बातें ही है.जब हम अपने आसपास देखते है तो बहुत से ऐसे हिंदू धर्म के लोग है जो कभी चर्च में प्रेयर में शामिल होते है ,कभी गुरुद्वारे में अरदास में शामिल होते है और रोजा में मुस्लिम भाईयों के साथ रमजान  का हिस्सा बनते है. तो क्या धर्म गुरुओं के अनुसार इनको हिंदू धर्म से बहिस्कृत कर देना चाहिये क्योंकि ये हिन्दू देवी देवताओं के अलावा अन्य धर्म स्थलों में शामिल हो रहें है.शायद यह संभव नहीं है हिंदू धर्म इतना कट्टर नहीं है.कि इन लोगों का सिर कलम कर दिया जाये.यह विवाद सिर्फ अनुयाइयों को बरगलाने का एक प्रयास के अलावा कुछ नहीं है.
      यदि कोई भक्त शिरडी में जाकर किलो सोना भेंट करता है पूजा अर्चना करता है तो धर्मावलंबियों को इस बात का दुख नहीं होना चाहिये.शंकराचार्य जी सभी भारतवासियों के लिये सम्मान के पात्र है.परन्तु यह भी तय है कि वो इस तरह के बयान देकर वो इस सम्मान को कम कर रहें है.साई बाबा संत हो ,फकीर हो,या फिर कुछ और हो,उनकी पूजा करना किसी की आस्था का प्रश्न है आस्था पर प्रहार करना किसी धर्म के गुरु का दायित्व नहीं है.उनके अलावा उनके मठ के कई लोगों के यही बयान भी है कि सबको अपनी आस्था के अनुरूप पूजा अर्चना करने अधिकार है.और हम किसी को पूजा अर्चना करने के लिये बाध्य नहीं कर सकते है. साई बाबा है या ईश्वर ,उनके चमत्कार का कोई सबूत है या नहीं है.दस्तावेज है या नहीं है यह सब ऐसे प्रश्न है जिसका संबंध हिंदू धर्म ग्रंथों से भी उतना ही है.हमने ना भगवान देखा है और ना ही साई बाबा को परन्तु अपनी अपनी अभिरुचि के अनुसार किसी ना किसी देवी देवता और साई बाबा की पूजा करते है. मेरे यहाँ खुद दोनो की एक स्थान पर मूर्ति रख पूजा की जाती है. एक और बात आपसे कहना चाहता हूँ कि एक दोहा है.
      गुरु गोविंद दोऊ खडे काके लागो पाय
      बलिहारी गुरु आपनो गोविंद दियो बताय
इस में तो गुरु की चरण वंदना करने का निर्देश भगवान श्री कृष्ण ने खुद कवि को दिया ,तब हर गुरु की पूजा करने वाला भक्त,माता पिता की पूजा करने वाला पुत्र,सब हिंदू धर्म का अपमान कर रहें है.सबको इस धर्म से बहिष्कृत कर देना चाहिये.शकराचार्य जी के अनुसार तो ऐसा ही किया जाना एक मात्र रास्ता है हिंदू धर्म को कालजयी बनाने के लिये.उधर साई सेवा ट्रस्ट का माने तो यह सब खेल ट्रस्ट में ट्रस्टी बनने के लिये सरकार के कुछ सदस्यों की नियुक्ति के माध्यम से अपने प्रमुख और खास लोगों को उस स्थान पर बैठाने के लिये है. यथा संभव ट्रस्ट के द्वारा आमदनी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये यह सब वाककुरुक्षेत्र जारी है.वर्ना यह सब अभी तक प्रारंभ भी नहीं हुआ था.अचानक शंकराचार्य जी को क्या सूझा कि वो इतने उग्र हो उठे अभी तक वो  साई पूजा नामक चाय में पडी मक्खी को आंख बंद कर निगलते रहे.इस सवाल का फिर हाल कोई जवाब हमारे धर्म गुरु के नहीं है.इतने दिनों के घटना क्रम में ट्रस्ट ने हर सवाल का जवाब दिया है.परन्तु धर्म गुरु की तरफ से सवालो के लिये चुप्पी कहीं ना कहीं उनके ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाती है. और सोचने के लिये मजबूर करती है कि कहीं इस वाक युद का एक मात्र उद्देश्य धर्म और आस्था का सहारा लेकर ट्रस्ट के लाभ को अपने नाम करना तो नहीं है. खैर कुछ भी हो परन्तु  जैसा कि मैने प्रारंभ में कहा था कि धर्म आस्था में कोई भी महान नहीं हो सकता धर्म से आस्था उसी तरह से मिली हुई है जैसे हवा में इत्र की खुशबू.इस लिये सनातन धर्म को धर्मगुरु अदालत और बहस का मुद्दा ना बनाये.और किसी को धर्म से दखल करने,बाध्य करने का ऐलान उनहें नहीं करना चाहिये.क्योंकि भक्ति और आस्था बाध्यता का मुद्दा नही वरन हृदय की आंतरिक और वैचारिक समझ का विषय है. इस तरह के विवाद समाज में अराजकता और धर्म निरपेक्षता को तार तार करने के लिये कदम होते है.अपने लाभ के लिये धर्म आस्था शास्त्र और भक्ति को शस्त्र बनाना यथोचित नहीं है.
अनिल अयान.सतना.
९४०६७८१०४०

शनिवार, 5 जुलाई 2014

व्यापम घोटाले,नखडे निराले,कौन सम्हाले.


व्यापम घोटाले,नखडे निराले,कौन सम्हाले.
जब हम अपने विद्यालय में पढते थे तो हमें हमारे मास्टर साहब ने सिखाया था कि सफलता का कभी भी कोई शार्टकट नहीं होता है.और जो शार्टकट खोजने की कोशिश करता है. कभी ना कभी उसे पकड ही लिया जाता है.और वह मुँह की खाता है.कभी भी सफल होने के लिये शार्ट कट नहीं खोजना चाहिये क्योकि जब गले में फंदा फसता है तो कोई माई बाप काम नहीं आता है.पर जब हम अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिये जोर जुगाड से पद ,या फिर,प्रवेश पाना चाहता है तो वह जुगाड ही उनके लिये सजा की राह खोल देता है. और हमारे मध्य प्रदेश में व्यापमं का जो फर्जीवाडा और घोटाला सामने आया है वह इस प्रदेश की बनी बनाई इमेज को मिट्टी पलीत करने में लगा हुआ है.
व्यापमं का गठन इसलिये मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा मंत्रालय में किया गया था कि ताकि आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं और अन्य व्यावसायिक रोजगार के लिये परिक्षाओं को नियमित रूप से निगमन किया जा सके. कई सालों इस संगठन की कार्य प्रणाली बहुत सही और सहज तरीके से चल रही थी.परन्तु जिस प्रकार यह पीएमटी घोटाला और अन्य परीक्षाओं से संबंधित घोटालों से यह परदा हटा है वह व्यापमं से जुडे हुये लोगों की कार्यप्रणाली को संधिग्ध बना दिया है.इस प्रकार के घोटाले परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को सामाजिक प्रतिष्ठा से संबंधित खतरों से घेर लिया है.जो विद्यार्थी इससे बचकर भी परीक्षा दिये थे वो भी शक के घेरे में आ गये है.सबकी पेशी एस.टी.एफ. की जाँच के घेरे आगये है.बच्चों के भविष्य के साथ उनके माता पिता या रिस्तेदारों ने जिस जोर जुगाड का इस्तेमाल करके,रुपया पैसा खर्च करके गैरकानूनी तरीके से कालेज में दाखिला दिला कर डाँक्टर बनने का ख्याली पोलाव पका रहे थे वो सब धरासायी हो गये है.और सब एक दूसरे का चेहरा देखकर इस मुसीबत से बचने का रास्ता खोजने में लगे हुये है.वही सीख जो हमारे मास्टर साहब ने हमें सिखाया था वह इस सब लोगों पर भी लागू होता है.परन्तु ये सब रुपये पैसे ,जोड जुगाड,और पहुँच का इस्तेमाल करके इसी सफलता के शार्ट कट में चलने का दंश और सजा भोग रहे है.
पीएमटी घोटाले,अभी आयोजित हुये आयुर्वेदिक डाक्टर की परीक्षाओं का निरस्त हो जाने जैसी घटनाओं से व्यापमं की छवि धूमिल कर दिया है.पर इस तरह के घोटालों से यदि राजनीतिज्ञ का कैरियर समाप्त हो जाता है उससे कहीं ज्यादा बेखबर नौजवानों का भविष्य चौपट हो जाता है.चारा घोटाला,थ्री जी घोटाला,कोयला घोटाला,जैसे घोटाले तो किसी युवा के कैरियर से खिलवाड नहीं करता है परन्तु इस तरह के घोटाले से शिक्षा और रोजगार के गोरखधंधे की अनायास ही नींव रख चुकी है. आज के समय पर रोजगार के प्रति युवाओं की अति महत्वाकांक्षा का ही परिणाम है कि इस तरह के घोटालों को भरण पोषण मिल रहा है.घोटालों से ही समाज में सरकार और विरोधियों के बीच में सरकार को खामोश होना पडता है.और अपने भविष्य के प्रति अति जागरुक होना पडता है.प्रमुख मुद्दा यह है कि क्या व्यापम से आयोजित होने वाली अन्य परीक्षाओं का भी यही अंजाम होने वाला है क्या और भी अभ्यर्थी इस जाल के शिकार हो जायेंगें.और अपने भविष्य की बलि दे देगें. अब फैसला हमें करना होगा कि अपने आने वाले युवाओं को हम किस राह में ले जाना चाहते है. अपने आस पास से यह शुरुआत करनी होगी.अपनी आगे वाली पीढी को यह समझाना ही होगा कि यदि हमे पर्मानेंट सफलता चाहिये तो शार्टकट रास्ते में पेपर पता करना,कापी बनवाना,नंबर बढवाना अदि कामों के लिये इफरात रुपये माफियाओं को सौंपते है और अपनी गर्दन को भी अनजाने सौंप देते है इसलिये जरूरी है कि आने वाली पीढी को इस जहर से बचाना ही उद्देश्य होना चाहिये. रही बात घोटालों की तो वह तो देश के विकास में कलंक राजनेता के द्वारा लगा ही दिये जायेंगें.यह तो सरकार ही रोक सकती है.
इतिहास गवाह रहा है कि घोटालों का लंबा अध्याय है जब इस पर से पर्दा हटा है तब आरोपी पकडे गये है वर्ना रामराज्य  मना रहे घोटाले बाजों की चाँदी हमेशा रही है.मध्य प्रदेश में विगत पाँच वर्षों में इस प्रकार के घोटाले का खुलना और फर्जीवाडे का पर्दाफास होना कहीं ना कहीं जनता और नागरिकों की उम्मीदों की हत्या की तरह है. सरकार को चाहिये कि इस तरह के लोगों के खिलाफ कडे से कडा कदम उठाये.और इस तरह के अधिकारियों की छुट्टी करके कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति करे.इस घोटालों में हिंदूवादी संगठनों के कथित रूप से कार्यकर्ताओं का आना भी इन संगठनों की भूमिका को समाज में संदिग्ध बनाती है.जाँच का जारी रहने तक इन कुसूरवारों को जीवन दान है जाँच समाप्त होने के बाद सभी संबंधित लोगों  का अपने क्षेत्र में कैरियर इस लिये समाप्त हो जायेगा. परन्तु इस तरह के घोटालों का केंद्र वो सब लोग और अतिमहत्वाकांक्षायुक्त मजबूरी है जिसकी वजह से वो समाज में सफलता और सर्वोच्च शिखर तक पहुँचने के लिये शार्टकट अपनाने के लिये मजबूर होते है. इस लिये जो रास्ता लंबा है उस रास्ते में चल कर मंजिलों को तलाशिये ना कि शार्टकट तरीके से घोटालेबाजों के हाथ का खिलौना बनिये.अब जाँच ही बतायेगी कि कितनी परीक्षाओं की पोल खुलेगी और कितने लोग जेल में सजा काटेंगें.

अनिल अयान,सतना.
९४०६७८१०४०